श्री वेंकेटश्वेरा में “समानता एवं समरसता दिवस” के रूप में मनाई गई बाबा साहब की जयंती

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती
“सत्य एवं समानता से शिखर की ओर भारत” विषय पर संगोष्ठी एवं “क्लीन इंडिया- ग्रीन इंडिया” मिशन के तहत संस्थान के सम्मानित सफाई कर्मी बंधुओं को “स्वच्छता प्रेरक पुरस्कार” देकर मनाई गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बी ब्लॉक में आयोजित “संगोष्ठी एवं स्वच्छता प्रेरक सम्मान” समारोह का शुभारंभ समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरी, पूर्व विधायक एवं राष्ट्रवादी विचारक मंच के अध्यक्ष डा. कमल मलिक, प्रति कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सी ई ओ अजय श्रीवास्तव आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। मुख्य वक्ता डा. कमल मलिक ने कहा कि समानता, स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता, सत्य एवं सामाजिक समरसता में विश्वास ये पंचतत्व बाबा साहब की सिद्धांतिक विचारधारा का मूल था। भारत के विभाजन के समय राष्ट्रहित में नेहरू एवं गांधी का खुलकर मुखर विरोध करने वाले अकेले साहसी व्यक्ति डा. अंबेडकर ही थे।संगोष्ठी को प्रति कुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सी ई ओ अजय श्रीवास्तव एवं कुलसचिव प्रोफेसर पीयूष पांडे ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर कुलपति डा. राकेश यादव, रिसर्च डायरेक्टर डा. एसएन साहू, डा. नेहा जैन, मेरठ परिसर से डा. प्रताप, कैंपस मैनेजर एसएस बघेल, नीतूश्री पाल, एचआर हेड बाला, अखिल नायर, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।








