श्री वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने गजरौला में किया ओम शांति मार्ग का अनावरण

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। श्री वेंक्टेश्वरी यूनिवर्सिटी एवं प्रजापिता ब्रहृमकुमारी अन्तर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में संस्कार शिक्षा (वैल्यू एजूकेशन) पर ’’संस्कारो की पाठशाला’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पूर्व प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने ओम शान्ति मार्ग के शिलापट का अनावरणल किया। अब गजरौला में अवन्तिका नगर की मुख्य सडक मार्ग को ओम शन्ति मार्ग के नाम से जाना जायेगा। नगर पालिका ने भी इसके लिए स्वीकृति दे दी है।
बृहस्पतिवार को अमरोहा जनपद के गजरौला में प्रजापिता ब्रहृमकुमारी संस्थान के मुख्य भवन पर आयोजित कार्यशाला का शुभारम्भ संस्था की क्षेत्रीय प्रभारी बी के विमल, बी के तनु एवं राष्ट्रीयप्रेरक वक्ता व श्री वेंक्टेश्वरा के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, बीके चेतन आदि ने शिव बाबा की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
अपने सम्बोधन में बी के विमल ने कहा कि वेक्टेश्वरा संस्थान उच्च कोटि की शिक्षा देने के साथ ही सामाजिक सरोकारों के लिए भी जाना जाता है। यह ब्रहृमकुमारी विश्वविद्यालय के साथ मिलकर देश एवं विदेशो में ’’संस्कार शिक्षा की पाठशाला’’ आयोजित करेगा। उन्होने विश्वविद्यालय के चेयरमैन डा. सुधीर गिरि को शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए ’’महिला सशक्तीकरण’’ के लिए उनके द्वारा किये गये कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। कार्यशाला को ब्रहृमकुमारी विश्वविद्यालय के प्रभारी बीके डा. गोपाल नारसन एवं प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव कुलपति डा. राकेश यादव, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, बीके अमर, बीके नीतिन, बीके दिनेश, अरूण गोस्वामी, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।







