जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड ने भरूच, गुजरात में लगाया नया एसिटिक एनहाइड्राइड संयंत्र

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड ने आज गुजरात के भरूच में पश्चिम भारत में अपनी विनिर्माण सुविधा में अपने नए वैश्विक स्तर के एसिटिक एनहाइड्राइड संयंत्र को चालू करने की घोषणा की। यह संयंत्र लगभग 60 हजार मीट्रिक टन क्षमता जोड़ता है। जिससे जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड की कुल वार्षिक एसिटिक एनहाइड्राइड क्षमता दो लाख दस हजार मीट्रिक टन तक बढ़ जाती है। यह बढ़ी हुई क्षमता कंपनी को विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने और वैश्विक व्यापारी बाजारों में नेतृत्व की स्थिति हासिल करने में भी मदद करेगी।
सोमवार की शाम अमरोहा जनपद के गजरौला में स्थित जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई दशकों से जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड को विभिन्न अंतिम उपयोगों के लिए एसिटिक एनहाइड्राइड की आपूर्ति के लिए विश्व स्तर पर ‘पसंदीदा भागीदार’ माना जाता है। बता दें कि जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एक वैश्विक एकीकृत जीवन विज्ञान उत्पाद और अभिनव समाधान प्रदाता है जो फार्मास्युटिकल, पोषण, एग्रोकेमिकल, उपभोक्ता और औद्योगिक ग्राहकों को अनुकूलित उत्पादों और समाधानों के साथ सेवा प्रदान करता है। जो अभिनव, लागत प्रभावी और उत्कृष्ट गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हैं। वहीं जुबिलेंट इंग्रेविया का भरूच में एक और संयत्र स्थापित होने के बाद से जुबिलेंटकर्मियों में खुशी की लहर है।




