अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा के डीएम राजेश कुमार त्यागी ने किया गंगाधाम तिगरी और ब्रजघाट का निरीक्षण, देखीं व्यवस्थाएं

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। सावन माह में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए अमरोहा के जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी काफी संजीदा हैं। रविवार को उन्होंने गजरौला ब्लाक के गंगाधाम तिगरी के साथ ही हापुड़ जनपद की तीर्थनगरी और जनपद की सीमा पर स्थित ब्रजघाट में गंगाघाट पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। रविवार की शाम डीएम राजेश कुमार त्यागी अपने अमले के संग तिगरी पहुंचे। यहां उन्होंने घाट पर मौजूद लोगों से वार्ता कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पंडित गंगाशरण शर्मा ने बताया कि तिगरीधाम लाखों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। यहां ​कार्तिक पूर्णिमा पर ​राजकीय मेला भी लगता है जिसमें 25 से 30 लाख तक श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान भी​ शिवभक्त यहां जल लेने आते हैं। डीएम ने तिगरी मार्ग,  तिगरी गांव व घाटों की साफ सफाई कराए जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारी को दिए। डीएम ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत  राष्ट्रीय राजमार्ग एवं ब्रजघाट में गंगाघाट का भी निरीक्षण किया। प्रमुख बिंदुओं पर जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं को जल लेने और ले जाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो ।  जिला अधिकारी ने थाना प्रभारी से रूट डायवर्जन सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। इस दौरान अपर जिला अधिकारी भगवान शरण,  एसडीएम मंडी धनोरा राजीव राज आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!