अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

कांवड़ यात्रा के दौरान रहेंगे व्यापक प्रबंध, सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, शिवभक्तों को न होने पाए कोई परेशानीः डीएम 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई तकलीफ न होने पाए। उन्होंने कांवड़ यात्रा में पड़ने वाले वार्गों को गड्ढामुक्त करने के साथ ही वहां साफ-सफाई,रोशनी और पेयजल के भी व्यापक बंदोबस्त करने के निर्देश ​दिए। 

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी श्रावण माह में कांवड़ यात्रा पर की जाने वाली व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सभी उपजिलधिकारी/सीओ सभी जलाभिषेक वाले स्थानों में संयुक्त रूप से भ्रमण कर लें। जहां कमी हो समय रहते व्यवस्था करा ली जाए। उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी मार्ग में पड़ने वाली झाड़ियों की साफ सफाई व गड्ढा मुक्ति का कार्य करा लिया जाए। पटरी पर जगह पर्याप्त हो।  शिविर वाले स्थान में पर्याप्त स्थान हो यह सुनिश्चित करें।  शिविर लगाने वालों की सूची व परमिशन पहले से ही दे दी जाए । उन्होने कहा कि जलाभिषेक स्थल पर महिला/पुरुष की अलग-अलग बेरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए।  प्रत्येक जलाभिषेक स्थल/मेला स्थलों व आवश्यक जगहों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था रहेगी। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह मार्गाें पर लगने वाले भण्डारे/शिविरों पर भोजन आदि की निरंतर जांच कराते रहें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्याप्त एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाए ताकि आकस्मिक घटना होने पर तत्काल चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली सभी सीएचसी, पीएचसी एक्टिव रूप में काम करनी चाहिएं । उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि लगने वाले शिविर हाईवे से हट कर लगें और शिविरों में पर्याप्त मात्रा में प्रकाश की व्यवस्था हो।अधिशासी अभियंता विद्युत लटकते टूटे जर्जर तारों का सर्वे कराकर बदल दें। कहीं पर भी खुले तार  ना हों। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिकाओं तथा नगर पंचायतों के ईओ को विशेष सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के चालू रहने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिये कि वे मार्गाें पर स्थापित हैंडपम्पों कों भ्रमण कर सुश्चित करें कि सभी हैंडपम्प ठीक से कार्य कर रहे हैं या नहीं । कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले मुख्य स्थलों पर प्याऊ की भी व्यवस्था कराएं । जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिये कि कांवड़ियों के आने वालों मार्गों की मरम्मत करा दी जाये । उन्होने कहा कि हाईवे पर अवैध रूप से खुले कट्स को बन्द किया जाय । उन्होने एआरटीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि रोडवेज और ओवरलोड डग्गामार वाहनों की स्पीड  पर नियन्त्रण किया जाये 40 किलोमीटर की स्पीड से ज्यादा  रोडवेज नहीं चलनी चाहिएं । जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ मार्ग में  साफ सफाई का विशेष ध्यान दें कहा कि मार्ग पर कहीं पर भी साइड की पटरी पर गंदगी नहीं मिलनी चाहिए । यदि गड्ढा हो तो उसको समय से रहते ही सही करा दिया जाए।  उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र के जो शिवालय हैं, उनकी  साफ सफाई करा दिया जाए। पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था हो। कहा कि सभी श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने का अवसर दिया जाए।  किसी भी श्रद्धालु के साथ अव्यवहार नहीं होना चाहिए।  मंदिरों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ता तय कर दिया जाए। भीड़ एकत्र न हो यह सुनिश्चित करें ।  जिला पंचायत राज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था कराएंगे।  इसी प्रकार अधिशासी अभियंता जल निगम पड़ने वाले मार्गों पर पानी की टेस्टिंग करा लें। कहीं पर भी खराब पानी नहीं मिलना चाहिए । कहा कि सभी अधिकारी युद्ध स्तर पर काम करें।  कांवड़ यात्रा के संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए। अधिशासी अधिकारी नालियों में जलभराव वाले स्थलों पर चूना व एंटी लारवा दवा का छिड़काव करा दें।   जिलाधिकारी ने सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कांवड़ यात्रा के साथ-साथ बकरीद की भी तैयारी कर कार्ययोजना प्रस्तुत की जाए। जहाँ-जहाँ कुर्बानी होनी है, वहां पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात किये जायें और अवशेषों के निस्तारण के लिये पर्याप्त व्यवस्था कर ली जाये। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने कहा कि ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मुकम्मल इंतजाम किये गये हैं। उन्होनें सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि कुर्बानी वालें स्थलों का निरीक्षण कर लें। चिन्हित कुर्बानी स्थलों से मांस एवं अवशेषों को ढक कर ले जायें ताकि किसी प्रकार की समस्या न हो। अवशेषों को चिन्हित स्थान पर ही डालें और ढक कर ले जायें। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी अमरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिला जिलाधिकारी (वि0/रा) भगवान शरण, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्रधिकारी, अधिशासी अधिकारी, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!