ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में संगठित होने पर दिया जोर

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 158 वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एम एस ठाकुर ने किया। उन्होंने ने कहा कि समाज में जिंदा रहने के लिए संगठन का अत्यधिक महत्व है और बिना संगठन के व्यक्ति का जीवन बहुत कठिन है। यदि हमें अपने अधिकारों को लेना है तो हमें संगठित होना ही पड़ेगा। अमरोहा जनपद में गजरौला निवासी राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण कर सकता है और स्वास्थ्य को सही रखने के लिए जीवन में योग को अपनाना जरूरी है। सभी अपने आसपास 21 जून को योग शिविर लगाकर योग के प्रति लोगों को जागरूक करें। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने ट्रस्ट की स्थापना से अब तक के सफर का पूरा लेखा जोखा रखते हुए ट्रस्ट द्वारा प्राप्त उपलब्धियों तथा ट्रस्ट द्वारा समाज को दी गई सेवाओंं की जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैन ने बताया कि ट्रस्ट को गति प्रदान करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र प्रदेश में नरेंद्र महाले को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के मेरठ मंडल में गौरव कुमार एडवोकेट को मेरठ मंडल का महासचिव नियुक्त किया गया है। सुरेशचंद्र शर्मा ने कंप्यूटर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया। डा.रंजन कुमार ने बिहार में ट्रस्ट द्वारा कोचिंग संस्थान खोलने पर जोर दिया। जूम एप पर हुई बैठक में मनोहर खोंडे (प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र),कमलेश सैन, मनीमुत्थु तमिलनाडु,अनिल शास्त्री, सी. पी.सिंह,किशन मनाला (तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष), राष्ट्रीय सचिव राजकुमार गवली, ( मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष) राम बाबू श्रीवास, डा.सुधीर कुमार,हुकम सिंह (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ),विनेश ठाकुर, संजु ठाकुर,लाला सुरलाकर,बिजेंद्र सिंह सैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।




