तिरुपति में हुआ उत्तर तथा दक्षिण भारत के सेन समाज का महासंगम
ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट नई दिल्ली के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

नवनीत अग्रवाल
तिरुपति/ नई दिल्ली। ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट के तिरुपति स्थित देवांग सतनाम होटल में संपन्न सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन में 19 प्रदेशों जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु,अंडमान, निकोबार, गोवा, पांडिचेरी के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। जिसमें सेन समाज की राजनीतिक सामाजिक शैक्षणिक व्यवसायिक दशा दिशा पर गहन चिंतन मनन हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन के तीन दिवसीय कार्यक्रम में ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश राठौड़ ने सभी से सक्रिय राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

ट्रस्ट के संस्थापक एस ठाकुर ने सांस्कृतिक कार्यक्रम राजनीतिक प्रस्ताव विभिन्न सामाजिक सरोकार के विषय जैसे राजनीति में सहभागिता बच्चों को कॉम्पिटेटिव एक्जाम आईएस, आईपीएस, सी.पी.एस. की तैयारी पर जोर देने जोर देने की अपील की। इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन व्यक्तियों को सेन रत्न, एवं पांच व्यक्तियों को कार्य करने के लिए भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। जिसमें एस ठाकुर संस्थापक, राजेंद्र सेन रज्जू भैया राष्ट्रीय संरक्षक एवं अशोक कुमार शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षा को सेन रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया ।

इसी प्रकार गिरधारी लाल सेन राष्ट्रीय संयोजक, शोभा छानीवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला विंग, अरुण कुमार सिंह ठाकुर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, इंजीनियर आर वीवर्मा उत्तर प्रदेश संरक्षक, डॉक्टर त्रिलोकचंद प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा को सेन भूषण उपाधि से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने ट्रस्ट की वार्षिकआय का लेखा जोखा विवरण पूरी पारदर्शिता के साथ सभी के समक्ष रखा। राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल ने सभी से ट्रस्ट की सदस्यता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा की ट्रस्ट को आर्थिक रूप से मजबूत करें। ट्रस्ट को आर्थिक रूप से मजबूत करें ताकि आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की मदद समय पर की जा सके।

ट्रस्ट के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने वीडियो कॉल द्वारा उपस्थित सामाजिक बंधुओ को संबोधित करते हुए कहा कि आपसी मतभेद बुलाकर थाने, तहसीलों के चक्कर में न पड़कर अपनी समस्याओं का निराकरण समाज के सम्मानित व्यक्तियों के सम्मुख बैठकर करें। महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल ने महिलाओं से सरकार द्वारा दिए गए 33% आरक्षण का लाभ लेते हुए सक्रिय राजनीति में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव सुरेश चंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय संयोजक गिरधारी लाल सेन ने किया। इस अवसर पर ब्रजकिशोर वर्मा, ओंमकार सिंह, बीपी सेन, मांगेराम सेन, सीमा राउत, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर शरण श्रीवास, राजकुमार गवली, संध्या परर्वे, डॉक्टर श्री ओम, त्रिलोक चंद, प्रीति शर्मा, रेखा सेन महिला राष्ट्रीय महासचिव, गीता बजाज, मदन सिंह सै,न देवी प्रकाश सैन, दिलीप येशी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।



