अमरोहाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडदिल्ली

गजरौला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर निकला पथ संचलन

जगह-जगह पुष्ववर्षा कर किया गया स्वागत 

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गजरौला में नगर इकाई द्वारा अभूतपूर्व पथ संचलन का आयोजन हुआ। इस दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्पवर्षा की।
रविवार को नगर के  रमाबाई अंबेडकर कॉलेज के मैदान और खादगूजर रोड होते हुए मानसरोवर कॉलोनी इंदिरा चौक होते हुए कॉलेज के मैदान में पहुंचे सुबह नौ बजे भगवा ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह सेवा प्रमुख नरेंद्र कुमार ने राष्ट्र को विकसित करने व विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने के लिए हिंदू समाज के संगठित होने पर जोर दिया।
उन्होंने नगर वासियों  का आह्वान किया कि हमें प्रतिदिन 1 घंटे के लिए शाखा में अवश्य शामिल होना चाहिए। सामाजिक समरसता कुटुंब प्रबोधन पर्यावरण संरक्षण स्व का बोध और नागरिक कर्तव्य के बारे में जागरूक करते हुए उन्होंने पन्च परिवर्तन को अपनाकर देश को विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता व्यवस्था परिवर्तन के बाद अब सामाजिक परिवर्तन के लिए कमर कसकर कार्य कर रहे हैं । संघ की स्थापना से अब तक के बारे मे बताया और समाज मे पंच परिवर्तन का आह्नान किया। उन्होंने समाज में स्व का बोध कराने, सामाजिक समरसता का भाव बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण करने, कुटुम्ब प्रबोधन करने व नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाई। संघ प्रार्थना के बाद पथ संचलन शुरू हुआ और देश भक्ति का गीत गुनगुनाते हुए स्वयंसेवक रमाबाई कॉलेज मैदान से शुरू होकर खाद गुर्जर चौराहा, मोहल्ला आजाद नगर, मानसरोवर कॉलोनी, थाना चौराहा होते हुए वापस रमाबाई कॉलेज के मैदान पर पहुंचे। जलपान के बाद स्वयंसेवको ने भारत माता की जय के नारे लगाए और अपने घरों को रवाना हो गए। रास्ते में नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन में शामिल स्वयसेवकों का स्वागत किया। इस मौके पर नगर संघ चालक पुसविंदर सिंह, नगर कार्यवाह जगदीप सिंह, सह कार्यवाह लोकेश सिंह, प्रदीप कुमार, श्याम सिंह, रणवीर सिंह, ओंकार सिंह, विवेक त्यागी, विश्वराजपाल सिंह, जसपाल सिंह, अशोक प्रियदर्शनी, विपिन पंघाल,  नरेंद्र सिंह, अमेन्दर सिंह आदि उपस्थित थे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!