अमरोहाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडदिल्लीमुरादाबाद

धनौरा में श्री रामलीला मंचन शुरू, पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने भी लिया आशीर्वाद

श्री रामलीला मैदान में होता है भव्य आयोजन, पालिकाध्यक्ष की मौजूदगी में हुआ शुभारंभ

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। मंडी धनौरा में भगवान श्री रामलीला के मंचन का शुभारंभ हो गया। पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल की मौजूदगी में पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
रविवार की शाम मंडी धनौरा में स्थित रामलीला मैदान में  श्रीरामलीला मंचन का शुभारंभ किया गया। श्रीरामलीला प्रबन्धन समिति द्वारा आयोजित भूमि पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान में विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्री रामलीला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  जागेश अग्रवाल के साथ ही ⁠महेंद्र अग्रवाल, अवनीश अग्रवाल, वीरेंद्र शर्मा, पुनीत मांगलिक, सुशील अग्रवाल, अक्षय अग्रवाल, प्रतीकाश शर्मा, सुधीर अग्रवाल, देवेश तंवर, जितेश कुमार, चिंतामणि अग्रवाल, हेमंत सरस्वत, ओंकार गर्ग, मुकेश चंद अग्रवाल, राजीव शर्मा, सुनील कुमार प्रजापति, कमल गुप्ता आदि समेत अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने बताया कि यहां रामलीला मैदान में कई वर्षों से भव्य रामलीला का मंचन होता आया है। मथुरा-वृंदावन से आए कलाकार .यहां मंचन करते हैं। उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान पर साफ-सफाई एवं चूने के छिड़काव के लिए पालिका की टीम पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!