अमरोहाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडदिल्लीबरेलीमुरादाबाद

गजरौला के चिकित्सक डा. रविभूषण शर्मा उत्तर प्रदेश आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित 

औद्योगिक नगरी में खुशी की लहर, नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष भी हैं डा.रविभूषण शर्मा 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। आयुर्वेद चिकित्सा जगत के लिए गौरव का विषय है कि गजरौला, जनपद अमरोहा निवासी डॉ. रविभूषण शर्मा को उत्तर प्रदेश आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के निर्वाचन–2026 में डिवीजन बरेली एवं मुरादाबाद, खंड–3 से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के आयुर्वेद चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
सोमवार को निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में नाम निर्देशित उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित रिक्त स्थानों की संख्या से अधिक नहीं होने के कारण डॉ. रविभूषण शर्मा को निर्वाचन नियमावली–1956 के नियम 19(1) के अंतर्गत निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
डॉ. रविभूषण शर्मा लंबे समय से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के आयुर्वेद चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके निर्वाचित होने से चिकित्सकों को आशा है कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के विकास, चिकित्सकों के हितों तथा पारंपरिक चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाने से जुड़े विषयों को उचित मंच मिलेगा।
डॉ. रविभूषण शर्मा की इस सफलता पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने आशा जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे तथा आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गजरौला और जनपद अमरोहा के लिए यह उपलब्धि विशेष महत्व रखती है। स्थानीय लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रविभूषण शर्मा के अनुभव और प्रयासों से आयुर्वेद चिकित्सा जगत को नई दिशा मिलेगी तथा चिकित्सकों की समस्याओं और अपेक्षाओं को बोर्ड के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का अवसर प्राप्त होगा। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी/ निदेशक (डायरेक्टर नारायणन दास), रजिस्ट्रार ( डा. अखिलेश वर्मा) , डॉक्टर फिर रोज बेग, डा. प्रशांत सिंह चौहान, डॉक्टर अविनाश वर्मा, डा. धन्वंतरि त्यागी, डॉक्टर आरके त्यागी, रोहित शर्मा, कथा नीमा की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!