बिहार के सीएम रहे दिवंगत कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने से सैन समाज में खुशी की लहर

ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 190 वीं बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की जूम एप पर 190 वीं बैठक चिकित्सा प्रकोष्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर श्रीओम की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने किया। मुख्य वक्ता बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा की भारत सरकार द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनकी जन्मशताब्दी पर मरणोपरांत भारत रत्न से अलंकृत किया जाना गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
जम्मू एंड कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप कुमार ने शेरे बिहार प्रमुख समाजवादी नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को पिछड़ों, मजदूर, किसानों का मसीहा बताया। राष्ट्रीय संस्थापक इंजीनियर एमएस ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी सैन विकास बोर्ड की स्थापना कर सैन समाज के विकास के लिए योजनाएं जारी करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन ने कहा की कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने का भारत सरकार का फैसला भारतीय जनता पार्टी की नीति सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए यह दर्शाता है कि उनकी कथनीऔर करनी में कोई अंतर नहीं है। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा की अब समय आ गया है कि कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए सेन समाज को सक्रिय राजनीति में भाग लेकर समाज तथा राष्ट्र की सेवा करते हुए नए कीर्तिमान बनाते हुए शेरे बिहार जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपने को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष केवल किशोर फोतरा ने कहा की कर्पूरी ठाकुर अपनी सादगी तथा ईमानदारी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। ऐसे नेता आज के समय में कम ही देखने को मिलते हैं। राष्ट्रीय संरक्षक कुमार सेन ने कहा कि बांधवगढ़ में सेन स्मारक बनाने के लिए हमें अपने प्रयासों को और तेज करते हुए मध्य प्रदेश सरकार से एक प्रतिनिधि मंडल मिलकर बात करनी चाहिए।
इस अवसर पर अशोक कुमार सैन,दिलीप येशी , हरियाणा प्रदेश महासचिव करनदीप, कुंज बिहारी लाल सविता , महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल, राजेश शर्मा , ,मध्य प्रदेश के कार्यकारी सचिन सेन ,सुनीता रानी ,विनायक बाघ,राष्ट्रीय सचिव राजकुमार गवली, पंजाब प्रांत के अध्यक्ष रमन सेन ,ऋषभ ठाकुर, सविता खड़ांगले ,प्रिंस ठाकुर ,देवी चरण सैन,भरत श्रेष्ठ, मांगेराम सेन ,मध्य प्रदेश के संरक्षक रामबाबू श्रीवास, रघुवीर शरण ,भारती सोनवाने, आदि ने भी विचार व्यक्त किए।




