श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में फहराया 101 फीट ऊंचा तिरंगा
समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों/कर्मचारियों, शिक्षकों व हजारों छात्र-छात्राओं के साथ देश के वीर शहीदों को किया नमन
’’एनसीसी कैडेट्स, आर्मी एवं एक्स आर्मी के जवानों एवं सिक्युरिटीज ऐजेन्सी के प्रशिक्षित कमाण्डों ने संस्थान परिसर मे फ्लैग मार्च निकालकर एवं तिरंगे को नमन कर देश के अमर शहीदों को अर्पित किए श्रद्धासुमन
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान मे 75वां गणतन्त्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे आदि ने हजारों छात्र-छात्राओं के साथ एक सौ एक फीट ऊंचा तिरंगा फहराकर एवं परेड की सलामी लेकर शानदार तरीके से इस ऐतिहासिक दिन को सेलीब्रेट किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की शानदार प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया।
’’श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के ऐतिहासिक तिरंगा मैदान पर 75 वें गणतन्त्र दिवस समारोह में संस्थान की छात्राओं ने देश रंगीला रंगीला-देश मेंरा रंगीला, तेरी मिट्टी मे मिल जावां- गुल बनके मे खिल जावां, कहते हमको प्यार से इण्डिया वाले- दुश्मन के छक्के छुड़ा दें हम इण्डिया वाले समेत देश भक्ति के कई गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बना दिया। समारोह को सम्बोधित करने हुये मुख्य अतिथि समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि ने कहा कि यह 75 वां गणतन्त्र दिवस बेहद खास है।
जी0-20 की अध्यक्षता, कश्मीर से धारा-370 का हटना एवं सैकड़ों वर्षोें से प्रतिक्षारत राम मन्दिर का भव्य निर्माण इस गणतन्त्र दिवस को ऐतिहासिक एवं बेहद खास बनाता है।
गणतन्त्र दिवस समारोह को प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डे ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर प्रधान सलाहकार प्रोफेसर वीपीएस अरोडा, कुलपति डा. राकेश यादव, डा. राजेश सिंह, डा. एसएन साहू, डा. लक्ष्मण सिंह रावत, डा. दिव्या गिरधर, डा. मेाहित शर्मा ,एसएस बघेल, डा. योगेश्वर शर्मा, डा. सीवी सिंह, डा. तेजपाल सिंह अरुण कुमार गोस्वामी, सुनील कुमार भगवानियॉ, मारूफ चौधरी, मेरठ परिसर से डा. प्रताप मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।














