प्रधानमंत्री के ’’परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम में वेंक्टेश्वरा की शानदार पहल, पउप्र में सात जगह बड़े कार्यक्रम आयोजित कर बोर्ड परीक्षार्थियों को दिये सफलता के टिप्स

– वेंक्टेश्वरा संस्थान में आयोजित समारोह में विभिन्न स्कूलो के 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे पन्द्रह सौ से अधिक छात्र-छात्राओ को परीक्षा के डर से मुक्त होकर परीक्षा को ‘‘उत्सव‘‘ के रूप में मनाने का दिया गुरूमंत्र
– प्रधानमंत्री जी के सम्बोधन के बाद समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी के साथ मिलकर मेधावी बच्चो को स्मृति चिन्ह एवं सर्टीफिकेट देकर किया गया सम्मानित
– ये देश सदैव प्रधानमंत्री मोदी का ऋणी रहेगा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने देश की दशा व दिशा दोनो को बदलकर विश्व पटल पर भारत को अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया- डा. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह
– प्रधानमंत्री की युवाओ के लिए दूरदर्शी सोच एवं सफलता के ’’सिक्स एस’’ (सेल्फ कान्फिडेन्स, सेल्फ टाईम मेनेजमैन्ट, सेल्फ यूनिकनेस, सेल्फ एटीट्यूड, सेल्फ आईडेन्टिटी एवं सेल्फ अपग्रेडेशन) जीवन की हर परिस्थिति/ हर परीक्षा में सफलता का मूलमंत्र- डॉ0 राजीव त्यागी, राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता एवं अतिथि व प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय।
नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बोर्ड परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा के डर निकालकर उनको सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम ’’परीक्षा पे चर्चा’’ का आयोजन किया गया। जिसमें 10वी. एवं 12वीं के 1500 से अधिक विभिन्न बोर्ड (यू.पी./सीबीएसई/आईसीएसई) परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि एवं प्रतिकुलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरक वक्ता डा. राजीव त्यागी ने ’’परीक्षा पे चर्चा’’ कार्यक्रम से पहले बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा में सफलता के टिप्स देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
– श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के सरदार पटेल सभागार में आयोजित ‘‘परीक्षा पे चर्चा‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. राकेश यादव, सलाहकार आरएस शर्मा एवं कुल सचिव डॉ. पीयूष पाण्डे आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
– अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि अपने करिश्माई नेतृत्व से प्रधानमंत्री ने इस देश की दशा एवं दिशा बदलकर भारत को पूरे विश्व में अग्रिम पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया।
– प्रतिकुलाधिपति एवं राष्ट्रीय प्रेरकवक्ता डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ’’सिक्स एस’’ (सेल्फ कान्फिडेन्स, सेल्फ टाईम मेनेजमैन्ट, सेल्फ यूनिकनेस, सेल्फ एटीट्यूड, सेल्फ आईडेन्टिटी एवं सेल्फ अपग्रेडेशन) ना केवल बोर्ड परीक्षा, बल्कि जीवन की हर परीक्षा में सफलता के मूलमंत्र है। आज पूरा विश्व आशा भरी नजरो से भारत की ओर देख रहा है। जो युवा शक्ति के दम पर फिर से विश्वगुरू बनने की राह पर चल पड़ा हैं। इस अवसर पर प्रधान सलाहकार प्रो. वीपीएस अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, एसएस बघेल, अरुण गोस्वामी, आईटी हेड विशाल शर्मा, मारूफ चौधरी, डॉ. अनिल जयसवाल, निशा राजौरिया, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. सीपी सिंह मेरठ परिसर से निर्देशक डॉ. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित थे।












