विचित्र भाटी बने नौवें श्री श्री चैत्रीय नवरात्र दुर्गा महोत्सव के अध्यक्ष

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। जनपद के गजरौला में भाजपा नेता, आशाराम वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष समाजसेवी विचित्र भाटी को नवदुर्गा चामुंडा मंदिर बस्ती में होने जा रहे नौवें श्री श्री चैत्रीय नवरात्र दुर्गामहोत्सव 2023 के लिए कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। बृहस्पतिवार को गजरौला में विचित्र भाटी के मंडी धनौरा रोड पर आशाराम धर्मकांटे पर स्थित आवास पर उन्हें फूलमालाएं पहनाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। विचित्र भाटी ने नौवें महोत्सव में हर संभव योगदान देने का वादा किया। विचित्र भाटी के आवास पर हुई बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें महोत्सव का कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया । प्रबंधक डॉक्टर सुमेर चंद ने बताया इस बार का कार्यक्रम 22 मार्च बुधवार से शुरू होकर 31 मार्च शुक्रवार तक निरंतर 10 दिन चलेगा। प्रबंधक समिति के सभी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए संकल्प लिया। मुख्य वक्ता नवीन गर्ग ने अध्यक्ष विचित्र भाटी का व्यक्तिगत एवं सामाजिक परिचय कराते हुए उनका अभिनंदन किया। डॉ आशुतोष भूषण शर्मा, पूर्व सभासद एवं भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह पाल, दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, रोहताश सिंह, महिपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम प्रजापति, महामंत्री अंकुर नागर,रजनीश कुमार प्रजापति, मनमोहन सेन, उमेश सैनी, संजय कुमार आदि भी मौजूद रहे।









