अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

लखनऊ में 10 को होने वाली ​इंवेस्टर्स समिट का अमरोहा में भी होगा सजीव प्रसारण

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। जिलाधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि 10 फरवरी को जनपद स्तरीय निवेश कुंभ के आयोजन में कोई कमी न रह जाए। कहा कि इस कार्यक्रम में जनपद के अधिक से अधिक इन्वेस्टर्स प्रतिभाग करेंगे। 

बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में 10 से 12 फरवरी तक प्रदेश में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दृष्टिगत जनपद स्तर पर 10 फरवरी को आयोजित होने वाले  जनपद स्तरीय निवेश कुम्भ के सम्बंध में  बैठक आयोजित की गई।  जिलाधिकारी ने  उपायुक्त उद्दोग को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन जनपद स्तर पर भी किया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि एल ई डी  स्क्रीन लगाकर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के अधिक से अधिक इन्वेस्टर  प्रतिभाग करेंगे जो कि जनपद में इन्वेस्ट करना चाहते हैं । 25 करोड़ से कम इन्वेस्ट करने वाले इन्वेस्टर्स को इस कार्यक्रम में अवश्य प्रतिभाग कराया जाए ।  जिलाधिकारी ने जीएम डीआयीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि निवेश हेतु किए गए एम यू के संबंध में संक्षिप्त प्रस्तुतीकरण भी किया जाएगा और जो इन्वेस्टर्स द्वारा जनपद में एमओयू किए गए हैं। उनको धरातल पर निवेश सुनिश्चित करना बताया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के बाहर वाले लंबित आवेदनों को हर हाल में 10 फरवरी के पूर्व प्रत्येक दशा में निस्तारित कर दें अन्यथा कार्यवाही पर स्वयं जिम्मेदार होंगे। इसकी समीक्षा स्वयं मुख्य सचिव द्वारा मुख्यमंत्री की उपस्थिति में की जाएगी ।  कहा कि कार्यक्रम का समापन 12 फरवरी को होगा । जिसमें उद्योग बंधुओं की बैठक आयोजित कर उनके सभी शिकायतों समस्याओं का निस्तारण भी किया जाएगा । डीएम ने कहा कि विद्यालयों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी हो ताकि अधिक से अधिक लोगों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के संबंध में जानकारी हो सके । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!