अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

भाजपा के संगठन महामंत्री एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में ढाई हजार छात्र-छात्राओं ने किया नमोएप डाउनलोड

– श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ‘‘नमों विकसित भारत एंबेसडर अभियान‘‘ के दूसरे चरण का शुभारंभ

– समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने मुख्य अतिथि धर्मपाल जी को पटका पगड़ी एवं ‘‘राम मंदिर‘‘ भेंट किया, तो मुख्य अतिथि ने भी चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि को ‘‘प्राण प्रतिष्ठा‘‘ का निमन्त्रण पत्र दिया

– श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलना मेरा परम सौभाग्य, 22 को समारोह में सम्मलित होने के साथ-साथ संस्थान परिसर में बाईस हजार दीपक जलाकर एवं आतिशबाजी कर मनाएंगे दीपावली – डॉ. सुधीर गिरि, चेयरमैन वेंक्टेश्वरा समूह

– उत्तर प्रदेश के संगठन महामन्त्री (बीजेपी) श्री धर्मपाल जी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया ने समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि के साथ मिलकर बाईस सौ से अधिक छात्र/छात्राओं को ‘‘नमों एप‘‘ डाउनलोड कर ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। आज का दिन वेंक्टेश्वरा समूह के लिए बेहद यादगार रहा। वेंक्टेश्वरा संस्थान में ‘‘नमो विकसित भारत ऐम्बेसडर अभियान‘‘ के तहत प्रदेश संगठन महामन्त्री धर्मपाल ने संस्थान के बाईस सौ से अधिक छात्र-छात्राओं/ युवाओं को ‘‘नमो विकसित भारत ऐप‘‘ डाउनलोड कराकर ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘ बनाया। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान गजरौला एवं मेरठ परिसर को मिलाकर अब तक नमो एप के द्वारा अब तक चार हजार ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘ तैयार कर चुका है। विगत सप्ताह भी केन्द्रीय मन्त्री मीनाक्षी लेखी के निर्देशन में संस्थान के अठारह सौ से अधिक छात्र/छात्राओं को देश सेवा की शपथ दिलाते हुए ‘‘विकसित भारत ऐम्बेसडर‘‘ बनाया गया। आज के समारोह में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने प्रदेश महामन्त्री को पगड़ी, पटका एवं राम मंदिर भेंट किया, तो वहीं प्रदेश संगठन महामंत्री ने राम जन्म भूमि प्राण प्रतिष्ठा का निमन्त्रण दिया। समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने प्राण प्रतिष्ठा निमन्त्रण को अपना परम सौभाग्य बताते हुए बाईस जनवरी को विश्वविद्यालय में 22 हजार दीपक जलाकर दीवाली मनाने का निर्णय लिया है। इस ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने के लिए जनपदवासियों को शानदार आतिशबाजी का नजारा देखने को मिलेगा।

– श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के अटल स्मृति मुख्य द्वार पर आयोजित ‘‘नमो विकसित ऐम्बेसडर अभियान‘‘ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल , समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमों सुखविन्दर सिंह सोम जिलाध्यक्ष उदय गिरि आदि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

– इसके बाद मुख्य अतिथि ने नमो एप डाउनलोड के लिए दिये गये टोल फ्री नम्बर पर मिस्डकॉल कराकर दो हजार से अधिक युवाओं को ‘‘नमो विकसित भारत एम्बेसडर‘‘ बनाया।

– अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि संगठन महामन्त्री धर्मपाल ने कहा कि युवा राष्ट्र की ताकत है। आदरणीय प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का पूरा करने में युवा शक्ति का योगदान सबसे ऊपर होगा। वेंक्टेश्वरा शानदार शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ ‘‘विकसित भारत@2047‘‘ अभियान में अपना शानदार योगदान दे रहा है। देश के अन्य शिक्षण संस्थानों का भी वेंक्टेश्वरा से सीख लेकर राष्ट्रधर्म के इस महायज्ञ में अपना योगदान देना होगा।

– इस अवसर पर प्रधान सलाहकार डॉ. वी.पी.एस. अरोड़ा, सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, सलाहकार आर. एस. शर्मा, कुलपति डॉ. राकेश यादव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. राजेश सिंह, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. अनिल जयसवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अश्विन कुमार सक्सेना, डॉ. राम निवास शर्मा, डॉ. सर्वनन्द साहू, डॉ. ऐना एरिक ब्राउन, डॉ. एल. एस. रावत, आशी नायर, अरूण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मेरठ परिसर से डॉ. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!