अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती पर वेंक्टेश्वरा में ’’युवा महोत्सव-2024’’ का  आगाज

 – तीनदिवसीय युवा महोत्सव में रन फॉर यूनिटी, कबड्डी, सांस्कृतिक आयोजन, रक्तदान शिविर, रस्साकसी समेत कई कार्यक्रम होगे आयोजित

– भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर अंकित कराने वाले पहले महामानव थे स्वामी विवेकानन्द – डॉ. सुधीर गिरि, चेयरमैन, वेंक्टेश्वरा समूह

– स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का डंका बजाया – सुरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी

– युवाओ के आदर्श, विश्व शान्ति के संवाहक स्वामी विवेकानन्द के विचार आज भी प्रांसगिक- डॉ. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। आज राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान में युवाओं के प्रणेता, युग प्रवर्तक, भारतीय संस्कृति के वैश्विक संवाहक स्वामी विवेकानन्द  की जयन्ती पर ’’वेंक्टेश्वरा युवा महोत्सव-2024’’ का शानदार शुभारम्भ हुआ। तीन दिनों तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताऐं, सांस्कृतिक आयोजन, रक्तदान शिविर, यातायात जागरूकता, महिला सशक्तीकरण समेत कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।- श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के सीवी रमन सभागार में ’’वेंक्टेश्वरा युवा महोत्सव-2024’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके एवं स्वामी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। अपने सम्बोधन में समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाकर भारत को विश्व पटल पर विश्व गुरू के रूप में स्थापित किया। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शो पर चलकर देश सेवा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर आज पहले दिन एकता दौड़, यातायात जागरूकता रैली एवं रक्तदान शिविर व रस्साकसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि अकेले स्वामी जी ने देश की छवि को विश्व पटल पर पाश्चात्य देशों के सामने विश्व गुरू के रूप में प्रस्तुत कर भारत का मान बढाया। निसन्देह वो ’’यूथ आईकन’’ हैं। हमें उनके दिखाये गये शान्ति सदभाव एवं वैश्विक एकता के मार्ग पर चलकर पूरी दुनिया का सिरमौर बनने की ओर जाना है। इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, सलाहकार आर. एस. शर्मा, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. राजेश सिंह, सी.ओ.ई. डॉ. मोहित शर्मा, डॉ. दिव्या गिरधर, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. अनिल जयसवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अश्विन कुमार सक्सेना, डॉ. राम निवास शर्मा, डॉ. सर्वनन्द साहू, डॉ. ऐना एरिक ब्राउन, डॉ. एल. एस. रावत, एस. एस. बघेल, अरूण कुमार गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि  मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!