अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

वेंक्टेश्वरा गजरौला/मेरठ परिसर के डिप्लोमा फार्मेसी एवं बीफार्मा के 64 छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा।  श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में यूएस बेस्ड प्रतिष्ठित फार्मा कम्पनी होलीस्टर फार्मा ने एचआर पैन इण्डिया के संयुक्त तत्वावधान में ’’कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव’’ का आयोजन किया। जिसमें गजरौला एवं मेरठ परिसर के 450 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीन राउण्ड के कठिन साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने 64 छात्र-छात्राओ को जॉब के लिए चयनित कर संस्थान प्रबन्धन के साथ मिलकर उनको ऑफर लेटर प्रदान किये। वेंक्टेश्वरा समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डाक्टर राजीव त्यागी ने चयनित छात्र-छात्राओ को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के डाक्टर सीवी रमन सभागार में ’’कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव’’ का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डॉक्टर राजीव त्यागी, एचआर पैन इण्डिया कम्पनी के सीनियर मैनेजर हेमन्त सिंह, एचआर मैनेजर सलिल, होलीस्टर इनकारपोरेट के उत्कर्ष शर्मा आदि ने सरस्वती माँ के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने संबोधन में समूह चेयरमैन डाक्टर सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक मंदी एवं कोरोना महामारी के बाद भी देश के ’’स्किल्ड युवाओं’’ विशेष रूप से हेल्थ एवं फार्मा सेक्टर में ढेरों रोजगार सम्भावनाएं हैं। प्रधानमंत्री के ’’स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत’’ जैसी कल्याणकारी शानदार योजनाओं से प्रेरणा लेकर देश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। हम अपने यहां अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओ को एक सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।  इस अवसर पर प्लेसमेन्ट निदेशक डाक्टर अनिल कुमार जायसवाल, अभिनव गिरि, मारूफ चौधरी, डाक्टर रमेश चौधरी, अरुण गोस्वामी, एसएस बघेल, डाक्टर एसएन साहू, डाक्टर राजेश सिंह, डाक्टर  सीपी कुशवाहा, डाक्टर विवेक सचान, डाक्टर योगेश्वर शर्मा, डाक्टर रामकुमार, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!