अमरोहाउत्तरप्रदेशगाजियाबादपीलीभीतबदायूंबरेलीबिजनौरबुलंदशहरमथुरामुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठरामपुरशामलीशाहजहाँपुरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरहापुड़

राकिमसं की 31 अगस्त की महारैली में हजारों किसान भरेंगे उत्पीड़न के खिलाफ हुंकारः चौधरी उपेंद्र सिंह

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की जिला कार्यकारीणी की ग्राम खादगूजर में हुई बैठक

– देहाती फिल्मों के अभिनेता एवं किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे राजीव सिरोही भी पहुंचे

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा।  राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौ उपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकारों और सभी राजनैतिक दलों की उपेक्षा के कारण किसान स्वयं को असहाय महसूस कर रहा है। किसानों के लिए सरकारों के दाँत दिखाने और खाने के दाँत अलग अलग हैँ। उन्होंने कहा कि 31 अगस्त को जनपद में होने वाली महारैली में किसान शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ हुंकार भरेंगे।

शनिवार को गजरौला ब्लाक के गांव खादगूजर में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों के कन्धे पर बन्दूक रखकर फायदा पूँजीपातियों को पहुंचाया जाता है। सरकारों एवं सभी राजनैतिक दलों ने किसानो और मजदूरों को जाति धर्म में बाँटकर वोट लेने का माध्यम बनाया हुआ है। चौ. चरण सिंह के बाद से किसान राजनीति हांसिए पर चली गयी है।

देहाती फिल्म अभिनेता राजीव सिरोही ने कहा कि  सरकारें किसानों के लिए घोषणाएं तो बड़ी बड़ी करती है,परन्तु सरकारों पर किसानों को देने के लिए कुछ नहीं है।कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी किसान कर्ज के दलदल में फँसता जा रहा है। किसानों के बड़े बड़े आन्दोलन के बावजूद भी सरकार किसानों की फसलों पर एम एस पी की गारन्टी देने को तैयार नहीं है। किसान राजनेताओं की चालो को अब समझने लगा है।

मण्डल प्रभारी राजवीर सिंह ने कहा ,पिछले चालीस वषों से किसान सड़कों पर आन्दोलन करता रहा,परन्तु किसान को उसका वास्तविक हक किसी भी सरकार में नहीं मिला। जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह ने कहा ।अपना हक पाने के लिए किसान को अपना राजनेतिक अस्तित्व बनाना है ,जिससे सरकारों लगे किसान की एकजुटता से उनका वोट बैक खिसकने लगा है।

सर्व सम्मति से तय किया गया कि आने वाली 31 अगस्त को जनपद अमरोहा में संगठन की विशाल महारैली का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह के नेतृत्व में किया जायेगा। जिसको सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता व किसान तन मन धन से जुटेंगे ,रैली के स्थान की घोषणा विचार विमर्श कर अगले सप्ताह की जायेगी।

इस मौके पर मण्डल महासचिव जोगेन्द्र आर्य ,व मदन सिंह,आई टी सेल जिलाध्यक्ष लकी गौसल ,युवा जिला प्ररभारी अंकित चौधरी जिला उपाध्यक्ष खचेडू सिंह यादव ,जिला उपाध्यक्ष सरदार सावेन्द्र सिंह ,तह अध्यक्ष नौगांवा कमल जीत सिंह,तहसील अध्यक्ष धनौरा ,रमेश चन्द यादव,तह अध्यक्ष अमरोहा चौधरी कल्लु सिंह।नरेश सिंह यादव ,हेम सिंह भगतजी ,जगदीश सिंह जाटव,रणवीर सिंह ,उमेशपाल ,सुरेन्द्र सिंह,हरवेन्द्र सिंह ,चौ रमेश सिंह,दिगराज सिंह ,राजकुमार त्यागी ,देवेन्द्र सिंह ,जोगेन्द्र सिंह ,डालचन्द सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये।अध्यक्षता खचेडू सिंह यादव ने की संचालन राजवीर सिंह ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!