सितंबर माह में अमृतसर में होगा ट्रस्ट का छठा राष्ट्रीय अधिवेशन
आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 260 वीं बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा


मनमोहन सिंह सैन
अमरोहा। आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 260 वीं बैठक वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुवीर सरन ने किया।
बैठक में मुख्य वक्ता ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से सभी जिम्मेदार पदाधिकारी माह में एक दिन का प्रवास उस गांव में करेंगे जिसमें समाज के कम से कम 20 से 25 व्यक्ति निवास करते हों। वे उनको ट्रस्ट की नई योजना के बारे में बताकर ट्रस्ट का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें तथा उस मीटिंग के फोटो ग्रुप में भी डालें।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि ट्रस्ट के सितंबर माह में होने वाले छठे राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए पंजाब में अमृतसर के पास सोहल ठठ स्थित गुरुद्वारे की व्यवस्था का निरीक्षण करने राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर के नेतृत्व में एक टीम जाएगी।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस.ठाकुर ने सभी को भारत सरकार की अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी से इसका लाभ उठाते हुए उसमें भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। ऐसा करने से देश की सेवा भी होगी तथा परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। साथ ही रेलवे में भर्ती प्रक्रिया के बारे में भी बताया।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्रीओम ने गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारी तथा बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा छानीवाल,मांगेराम सैन,रवींद्र बोरनारे,राजकुमार गवली,दिलीप येशी,नरेश सैन,शिवकुमार बंसल,मंजू सैन,कैलाश राठौड़ ,दिलीप कुमार सैन आदि ने भी विचार व्यक्त किए।



