अमरोहाउत्तरप्रदेश

कम से कम एक दिन बिना फोन के तो बिताएं, मिलेगी मानसिक संतुष्टि ध्यान लगाएं

गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में डिजिटल डिटॉक्स योग कार्यक्रम का आयोजन

नवनीत अग्रवाल 
अमरोहा। गजरौला में रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में  डिजिटल डिटाॅक्स योग कार्यक्रम एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विविध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ डिजिटल डिटाॅक्स योग सत्र से हुआ। जिसमें प्रशिक्षक डाॅ.अजय कुमार ने विद्यार्थियों को डिजिटल यंत्रों की निरंतरता से उत्पन्न मानसिक दबाव से मुक्ति पाने के उपाय सुझाए। उन्होंने कहा कि जब शरीर थकता है तो नींद चाहिए होती है, पर जब मन थकता है, तब ध्यान आवश्यक होता है। उन्होंने सभी को मोबाइल, लैपटाॅप आदि से कुछ समय दूर रहकर ध्यान और मौन साधना की आदत अपनाने का संदेश दिया। इसके पश्चात डाॅ. नेहा अग्रवाल ने डिजिटल फास्टिंग की अवधारणा प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों से कम-से-कम एक दिन बिना फोन के बिताने का आग्रह किया। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.श्वेता अग्रवाल के संयोजन में संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी थीम प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना रही। कहा, कि यदि पृथ्वी हरी भरी रहेगी तो भविष्य सुरक्षित रहेगा। हर पौध एक सांस है और हर सांस जीवन है। उन्होंने कहा कि वृक्ष न केवल ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आशा, शांति और जीवन का संदेश भी देते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर महबूब अली  गौरी ने  कहा कि, योग केवल शरीर की कसरत नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि का मार्ग है।  इस मौके  विद्यार्थियों में हर्ष, श्रेया सिंह तोमर, इशिका, मानसी, दक्षराज के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक  एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!