अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमरोहा जनपद में गैस की उपलब्धता की नहीं है कोई कमी

जिला प्रशासन की आमजनमानस से अपील कि भ्रामक खबरों व अफवाहों पर विश्वास न करें

– गैस सम्बन्धी समस्या हेतु स्थापित किया गया कन्ट्रोल रूम , जिसका दूरभाष न0-05922-297122

– कालाबाजारी की शिकायत प्राप्त होने पर शिकायत की जांचोपरान्त दोषी के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा । जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने अवगत कराया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी असाधारण गजट दिनांक- 09.03.2026 के द्वारा प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश, 2026 लागू किया गया है। जिसके दृष्टिगत सभी गैस एजेन्सियों जनपद अमरोहा को गैस कनेक्शनधारकों को निर्बाध रूप से घरेलू एल०पी०जी० गैस (14.2 कि0ग्रा0) आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद अमरोहा में घरेलू सामान्य गैस सिलेण्डर तथा उज्जवला योजना के कुल-457808 उपभोक्ता है। इनका दावा है कि जनपद अमरोहा में गैस की उपलब्धता की कमी नहीं है।

गजरौला में एजेंसी पर भीड़, डिलीवरी मैन का मोबाइल आ रहा बंद

गजरौला। बुधवार को गजरौला में भारत गैस एजेंसी के आफिस के बाहर गैस सिलेंडर रिफिल कराने आए ग्राहकों की भीड़ देखी गई। उन्होंने एजेंसी के भीतर हंगामा भी किया। वहीं गजरौला में घरों में सिलेंडर की ​आपूर्ति करने वाले डिलीवरी मैन के मोबाइल स्विच आफ आ रहे हैं। सिलेंडर खत्म होने, सप्लाई नहीं मिलने और तरह-तरह की चर्चाओं से आम लोगों के होश उड़े हुए हैं।

बाजार में बढ़ गई इंडेक्शन चूल्हों की मांग, खरीद रहे हैं लोग

गजरौला। पेट्रोलिय पदार्थों के साथ ही घरेलू गैस की किल्लत की अफवाहों से लोग हलकान हैं। खासतौर से ग्रहणियां काफी परेशान हैं। जिन लोगों के पास सिंगल सिलेंडर हैं अथवा दो। वे सिलेंडर रिफिल नहीं होने से इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं बाजार में बिजली से चलने वाले इंडेक्शन चूल्हों की बिक्री बढ़ गई है। कई लोग ऐसे हैं जो आपात कालीन स्थिति से निपटने के लिए  इंडेक्शन चूल्हे खरीद रहे हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!