अमरोहाउत्तरप्रदेशगाजियाबादबदायूंबरेलीबिजनौरबुलंदशहरमथुरामुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठरामपुरलखनऊवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने सौ महिलाओं को किया सम्मानित
पर्यावरणविद एवं डिप्टी कमिश्नर हाउसिंग, बरेली मांगे राम चौहान रहे मुख्य अतिथि

नवनीत अग्रवाल
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “महिला शक्ति अवॉर्ड्स” और “She Walks She Shine” रैंप वॉक का दिल्ली भारती विद्यापीठ सभागार में हुआ भव्य आयोजन।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कृष्णा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा महिला शक्ति अवॉर्ड्स से सभी क्षेत्रों की 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया ,तथा धर्मार्थ समर्पण न्यास एवं एआरके फाउंडेशन द्वारा “She Walks She Shine” रैंप वॉक का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा एक विशेष फैशन शो “Pink Power” का भी आयोजन किया गया। इस फैशन शो का कॉन्सेप्ट पत्रकार एवं लेखिका नीलिमा ठाकुर ने तैयार किया, जबकि इसे कोरियोग्राफ और प्रस्तुत अंतरराष्ट्रीय मॉडल एम. डायना देवी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यावरणविद एवं डिप्टी कमिश्नर हाउसिंग, बरेली श्री मांगे राम चौहान रहे। इस अवसर पर अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि नारी शक्ति सृजन, संस्कार और समाज निर्माण की आधारशिला है। महिलाओं में वह क्षमता है जो एक बीज को वृक्ष बना सकती है, सृजन कर सकती है, सहन कर सकती है और प्रेम व समर्पण से परिवार और समाज को आगे बढ़ा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन नारी के बिना अधूरा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमें उनके अस्तित्व, योगदान और सम्मान का उत्सव मनाने का अवसर देता है।
कार्यक्रम की गेस्ट ऑफ ऑनर पूनम सहनम रहीं, जो एक अनुभवी एजुकेशन प्रोफेशनल, इंटरनेशनल करियर काउंसलर और सॉफ्ट स्किल्स ट्रेनर हैं। इसके साथ ही “कानून का कायदा” से जुड़े पूर्व एसीपी वीरेंद्र पुंज, चाणक्य देव तथा पत्रकार एवं अभिनेता हमवीर सिंह कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सुनीता शर्मा सहित कई प्रतिभाशाली महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में स्वाति त्रिपाठी, श्वेता मिश्रा, मीनाक्षी अनुपम, मीनू गबरानी, कविता के., प्रीति राजपूत, एम. डायना, अंशु जॉन, नीतू सैनी, खुशी के., प्रवीण शर्मा, ईताशा मिश्रा, काश्वी मुदगिल, रुत्वी भाटी, नीलम, सविता ठाकुर, प्राची वी. रायजादा, प्रसिद्ध यूट्यूबर होम सैफ रीटा अरोरा ,नैन्सी जैन, पारुल तिवारी, तनिषा दीक्षित कौशिक, श्वेता कंचन, रोशनी यादव, मीनाक्षी सिंह और पूर्णिमा सिंह शामिल रहीं।ऑनलाइन अवॉर्ड डॉ. सम्पदा गंगवार, प्रतिमा राय और पारुल मोहन को प्रदान किए गए।कार्यक्रम में आयोजित फैशन शो के माध्यम से प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व की सुंदर अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना था जहाँ वे अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत कर सकें।अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।



