अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

अमृतसर में  होगा आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट का  छठा दो दिवसीय अधिवेशन

ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 268 वीं वी​डियो कांफ्रेंस में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

मनमोहन सिंह सैन
अमरोहा/ नई दिल्ली। ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 268 वीं वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा बैठक ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल सेन की अध्यक्षता में हुई। इसका संचालन राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने किया।
जूम ऐप पर हुई बैठक में ऑल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट  के छठवें अधिवेशन पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई जिसमें सर्वसम्मति से अमृतसर ट्रस्ट का छठा अधिवेशन 4 अक्टूबर 2025 से 5 अक्टूबर 2025 को होने का प्रस्ताव पारित हुआ।  इसमें प्रत्येक प्रतिभागी को 2100 रूपये जमा करना होगा।  साथ ही यदि परिवार का दूसरा सदस्य जाता है और वह वार्षिक मेंबर है तो वह 1500 रुपए जमा करेगा तथा यदि आजीवन सदस्य है तो अपने साथी व्यक्ति के लिए 1100 रुपए जमा करने होंगे। इसमें 4 तारीख दोपहर 12:00 बजे से 6 तारीख दोपहर 12:00 बजे तक होटल में रुकने की व्यवस्था होगी। उसके उपरांत यदि कोई रुकता है तो उसका खर्च वह व्यक्ति स्वयं उठाएगा ।


राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने साइबर फ्राड से बचने के लिए अनजान लिंक तथा अनजान काल से बचने ओर किसी भी तरह की ओटीपी तथा अपने अकाउंट संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा ना करने की अपील की। राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सैन ने रक्षा क्षेत्र में भारत के स्वाबलंबी होने तथा लोकल फॉर वोकल की प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा होने से प्रत्येक भारतीय का मस्तक गर्व से ऊंचा होगा तथा भारत में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
इस अवसर पर राजकुमार गवली अशोक कुमार शर्मा सुंदर सिंह सेन सुरेश चौहान नरेश सैन मांगेराम सेन शिवकुमार बंसल राजेंद्र कुमार सेन दीपक ठाकुर कुंज बिहारी सविता नरेश सेन रघुवीर शरण  बिठा भाई पगारे मंजूलता सैन बेनी प्रसाद देवी प्रसाद सुंदर सिंह सैन सुनील सैन निखार छानीवाल अमर राज तुकाराम आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!