अमरोहाअलीगढ़आगराउत्तरप्रदेशकासगंजफिरोजाबादमथुराहाथरस (महामाया नगर)

हाथरस में गुलाब जामुन, लॉज, कलाकंद और घेवर का भरा सैंपल 

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने टीम के संग की कार्रवाई, मिलावटखोरों में मचा हड़कंप

समीर खंडेलवाल

हाथरस।   शासन के आदेश पर आगामी त्यौहार रक्षाबंधन की दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों का निरीक्षण व नमूना कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त खाद्य दो रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता की नेतृत्व एवं निर्देशन में सोमवार को अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों के कुल 6 नमूने संग्रहित किए गए ।

ओढ़पुरा तिराहे स्थित न्यू संतोष मिष्ठान भंडार की मिठाई की दुकान से गुलाब जामुन और लॉज का नमूना संदेह के आधार पर जांच हेतु लिया गया।  मुरसान स्थित रामू मिष्ठान भंडार से घेवर, श्याम मिष्ठान भंडार से कलाकंद, पंकज मिठाई वाला के यहां से घेवर और भानु मिष्ठान भंडार से घेवर  का नमूना लिया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और सभी छह नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति के बाद की जाएगी। खाद्य सचल दल में डा. विकास कुमार, करतार सिंह, ओमकार कुशवाहा और सुरेन्द्र कुमार गोंड भी शामिल रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!