Uncategorized

जेबीएफ ने चित्रकला प्रतियोगिता से दिया बाल श्रम रोकने का संदेश 

गजरौला ब्लाक के गांव सुल्तानठेर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कराया आयोजन

 

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। औद्योगिक नगरी गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन की ओर से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों से बाल श्रम कराने के बजाए उन्हें शिक्षा के लिए स्कूल भेजने को जागरूक किया गया।बृहस्पतिवार को गजरौला विकासखंड के गांव सुल्तानठेर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जेबीएफ की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों को होटल आदि में मेहनत मजदूरी करवाने के बजाए उन्हें स्कूल भेजने के प्रति लोगों को जागरूक करना था। जेबीएफ में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विशाल गौरव ने ग्रामीणों को बाल श्रम अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि यह एक अपराध है। अच्छा हो कि अपने बच्चों से कम उम्र में बोझा ढोने अथवा श्रम का कोई भी कार्य कराने के बजाए उन्हें गांव में ही सरकारी स्कूलों में भेजें। उन्हें समझाया कि सरकार शिक्षा को लेकर किस कदर गंभीर है और सरकारी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, किताबें, ड्रेस आदि के साथ ही दोपहर का भोजन भी दिया जाता है। प्रोजेक्ट कार्डिनेटर चंदन प्रसाद ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शिक्षित व्यक्ति कभी भी जीवन में हार का सामना नहीं करता। सफलता उसके कदम चूमती है। वैसे भी बाल श्रम कड़े अपराध की श्रेणी में आता है। इस मौके पर बूंदी सिंह, नवनीत सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!