अमरोहाउत्तरप्रदेशगाजियाबादबरेलीबिजनौरमुरादाबादमेरठरामपुरहापुड़

सुरेन्द्र मोहन मिश्र स्मृति सम्मान से सम्मानित होंगे सुरेश शर्मा 

अमरोहा के हैं मूल निवासी. साहित्य के क्षेत्र में बड़ा हस्ताक्षर हैं सुरेश शर्मा

डा. मनोज रस्तोगी

मुरादाबाद । अमरोहा के मूल निवासी,गाजियाबाद के वरिष्ठ इतिहासकार सुरेश चंद्र शर्मा  को पंडित सुरेन्द्र मोहन मिश्र स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा ।
बुधवार को यह जानकारी देते हुए डॉ मनोज रस्तोगी एवं विवेक निर्मल ने बताया कि उन्हें यह सम्मान साहित्यिक मुरादाबाद एवं विजयश्री वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च को मानसरोवर कन्या इंटर कॉलेज नवीन नगर में प्रख्यात साहित्यकार,इतिहासकार एवं पुरातत्ववेत्ता पंडित सुरेन्द्र मोहन मिश्र की पुण्य तिथिपर आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।    सुरेश चंद्र शर्मा का जनपदीय इतिहास लेखन में उल्लेखनीय योगदान रहा है। उनकी अब तक अमरोहा नगर का प्राचीन इतिहास, संभल नगर का प्राचीन इतिहास समेत सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं ।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!