अमरोहाअलीगढ़आगराउत्तरप्रदेशगाजियाबादगौतम बुद्ध नगरपीलीभीतफिरोजाबादबदायूंबरेलीबागपतबिजनौरबुलंदशहरमथुरामुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठरामपुरलखनऊवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़
किस्मत में लिखे सच से रूबरू कराती है फिल्म सच
मोनू धनकड़ के धाकड़ वन यू ट्यूब चैनल पर मचा रही है धमाल

फिल्म समीक्षा-
नवनीत अग्रवाल
किस्मत से बढ़कर कुछ नहीं होता। तभी तो किस्मत ने चौधरी परिवार को एक की जगह दो-दो चिराग दे दिए लेकिन इनमें असली कौन है? इसका पता किसी को नहीं है। दोनों बच्चे चौधरी परिवार में पलते-बढ़ते हैं और मोहब्बत भी कर बैठते हैं। इस बात से अनजान कि उनमें असली चौधरी कौन है? तमाम उतार-चढ़ाव और नाटकीय घटनाक्रम के बाद सत्य से पर्दा उठता है तो दोनों ही बच्चों के पिता ईश्वर का धन्यवाद देते हैं कि उन्हें एक की बजाए दो-दो बेटे मिल गए।

कुछ इसी तरह की विशुद्ध पारिवारिक और रिश्तों की डोर में बंधी कहानी पर आधारित है धाकड़ वन यू ट्यूब चैनल पर प्रदर्शित फिल्म सच। निर्माता सुनीता देवी और लेखक-निर्देशक विनय चौधरी की फिल्म सच के कैमरामैन हैं प्रिंस सैनी और बंटी ठाकुर। सहायक निर्देशक हैं अनमोल सैनी। स्पेशल थैंक्स है हरियाणवी फिल्मों के सुपरस्टार उत्तर कुमार का। हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी मोनू धनकड़ और राजीव सिरोही की जोड़ी ने अपनी सशक्त छाप छोड़ी है।
फिल्म में एक बालक के पिता की भूमिका के साथ ही मेकअप मैन हैं रंगीला। फिल्म की कहानी शुरू होती है जनहित हास्पीटल में। यहां चौधरी देवराज की पत्नी प्रसव के लिए भर्ती है। वहां आए देवराज के मित्र चौधरी गजेंद्र सिंह उन्हें इसकी बधाई देते हैं। देवराज की पत्नी पुत्र को जन्म देती है। वहीं मौजूद सफाईकर्मी गुड्डू की पत्नी भी पुत्र को जन्म देकर परलोक सिधार जाती है। इस पर गुड्डू चालाकी से अपना बच्चा भी देवराज के बच्चे के साथ रख देता है। वहां दो-दो बच्चे देखकर हंगामें की स्थिति बन जाती है। गजेंद्र के सुझाव पर देवराज दोनों बच्चों और गुड्डडू को भी अपने साथ ले जाते हैं। उन्हीं के घर पर राम और श्याम दोनों की परवरिश होती है। दोनों गजेंद्र की बेटी राधिका से प्यार करते हैं।
अंत में साफ हो जाता है कि देवराज का असली बेटा कौन है।फिल्म में मोनू धनकड़, राजीव सिरोही, आरती राजपूत, संतोष झांगड़ा, नानक चंद, नवनीत अग्रवाल, रंगीला आदि के साथ ही कई स्थानीय कलाकारों ने भी अभिनय किया है। तो फिर देरी किस बात की। चौधरी देवराज और सफाईकर्मी गुड्डू के बेटों का सच जानने के लिए अभी देखें फिल्म सच।