अमरोहाउत्तरप्रदेशबिजनौरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठरामपुरहापुड़

अनाथ बच्चों की मदद को ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट ने दिए 21 हजार रुपये

मेरठ के गांव में करंट लगने से हुई थी दंपति की मौत

मनमोहन सिंह सैन

मेरठ/अमरोहा। करंट की चपेट में आकर प्राण गंवाने वाले दंपति के जाने के बाद अनाथ हुए दो बच्चों की आर्थिक मदद को जनप्रतिनिधियों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने भी हाथ बढ़ाए हैं।

ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने बताया की मेरठ जिले के अफजलपुर पावती गांव में करंट लगने से दंपति की मौत हो गई थी। उनके दो बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठने के बाद गरीब परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया था। इसकी जानकारी ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट के पदाधिकारियों को हुई।
सोमवार को ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट  उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मांगे राम सेन के नेतृत्व में ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने वहां जाकर 21 हजार रुपये  का चेक बच्चों को सौंपा। इतना ही नहीं आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में भी हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं दोनों अनाथ बच्चों की ग्राम प्रधान मनोज राणा, विधायक, सांसद  ने भी आर्थिक मदद की।  इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक एम एस ठाकुर, देवी प्रकाश प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार सिंह ठाकुर जिला सचिव, अशोक कुमार कोषाध्यक्ष नजीबाबाद बिजनौर के साथ ही आशुतोष कुमार भी मौजूद रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!