अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया के साथ शैक्षणिक करार

-रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया में हेल्थ, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, टूरिज्म सेक्टर में बहुत संभावनाएं, वैंकटेश्वरा के साथ मिलकर करेंगे काम – श्री स्लोबोडान यूजेनोव, राजदूत, रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया  

-वैंकटेश्वरा अपने यहा अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को शानदार, सुरक्षित कैरियर देने के लिए दृढ़ संकल्पित- डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष वैंकटेश्वरा समूह

-वैंकटेश्वरा के इस शानदार शैक्षणिक अनुबंध से स्टूडेंट्स एवं फैकल्टी को विदेशी एक्सपोजर मिलने से उच्च शिक्षा में होगा गुणवत्ता पूर्ण सुधार, शैक्षणिक वर्ष 2024-25 तक चार दर्जन से अधिक विदेशी विश्वविद्यालयों/ संस्थानों के साथ “शैक्षणिक अनुबंध” कर चुका है वैंकटेश्वरा – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय

– श्री वैंकटेश्वरा समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया के भारत में राजदूत श्री स्लोबोडान यूजेनोव ने बसंत विहार,नई दिल्ली स्थित रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया, दूतावास में साझा सहमति पत्र पर किये हस्ताक्षर

-इस शानदार शैक्षणिक गठबंधन के तहत दोनों देशों के छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ फैकल्टी विभिन्न व्यावसायिक एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों विशेष रूप से हेल्थ, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, टूरिज्म सेक्टर, रिसर्च व अनुसंधान में संयुक्त उपक्रम के रूप में मिलकर करेंगे काम

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया के साथ “साझा शैक्षणिक प्रोग्राम” पर सहमति बन गई। इस करार के तहत दोनों देशों के स्टूडेंट्स एवं शिक्षक एक दूसरे के देश के विश्वविद्यालयों में रिसर्च, अनुसंधान एवं उच्च शिक्षा के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे। यह जानकारी आज रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया  के दूतावास में हुए शैक्षणिक समझौते के बाद विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया  के एम्बेसडर श्री स्लोबोडान यूजेनोव  ने संयुक्त रूप से दी । 

-इस शानदार “शैक्षणिक अनुबंध” की सहमति पर जानकारी देते हुए रिपब्लिक ऑफ नार्थ मैसीडोनिया के राजदूत स्लोबोडान यूजेनोव  ने बताया कि हमे ख़ुशी है कि हम उत्तर भारत के बड़े शैक्षणिक ब्रांड वैंकटेश्वरा समूह के साथ मिलकर काम करेंगें।| हमारे देश में उच्च शिक्षा विशेष रूप से हेल्थ, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, टूरिज्म सेक्टर, रिसर्च व अनुसंधान क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएं है। 

-इस ऐतिहासिक शैक्षणिक अनुबंध सहमति पर समूह अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि को शैक्षणिक जगत से जुड़े लोगों ने बधाइयाँ प्रेषित की है | उनकों बधाइयाँ देने वालों में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डा. नवल कुमार वर्मा, अध्ययन समूह के चेयरमैन संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद डा. ललित भारद्वाज, डा. सुनील जिंदल, डा. नीरज काम्बोज, प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस.अरोड़ा, सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलपति प्रो. (डा.) कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव डा. पीयूष पांडेय, डीन रिसर्च डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. आशुतोष सिंह, प्रो. टी.पी.सिंह, डा. रामनाथन झा, डा. अतुल वर्मा, मारुफ़ चौधरी, अरुण गोस्वामी, तरुण काम्बोज, प्रशांत दहिया, श्री राम गुप्ता  एवं मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोगो ने बधाइयाँ दी है।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!