अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का ब्राजील के साथ शैक्षणिक अनुबंध 

-ब्राजील के एम्बेसडर/ एग्रीकल्चर एवं पशुपालन मामलों के मंत्री एन्जैलो डी क्यूरोज म्युरीको ने नई दिल्ली स्थित ब्राजील दूतावास में वेंकटेश्वरा समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी के साथ “साझा शैक्षणिक अनुबंध” पर हस्ताक्षर कर “एम.ओ.यू.” को एक दुसरे के साथ एक्सचेंज किया 

-ब्राजील के साथ शैक्षणिक अनुबंध में डेयरी उद्योग, टूर एवं ट्रेवेल, एग्रीकल्चर एवं हेल्थ टूरिज्म व् पशुपालन एवं डेयरी उद्योग, बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में “स्टूडेंट्स एक्सचेंज” एवं “फैकल्टी एक्सचेंज प्रोग्राम” पर दोनों देश “संयुक्त उपक्रम” के रूप में काम करेंगे 

-विदेशों के उच्च शैक्षणिक संस्थानों के अनुबंध के साथ-साथ रिसर्च अनुसंधान एवं नवाचारों के बल पर वेंकटेश्वरा आने वाले दस वर्षों में बनेगा देश का “सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस इन एजुकेशन”- डा. सुधीर गिरि संस्थापक अध्यक्ष वेंकटेश्वरा समूह 

-ब्राजील पशुपालन, डेयरी उद्योग, वेटेनरी  साइंस का दुनिया में ‘सबसे बड़ा हब’, वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर विभिन्न विषयों पर चलाएंगे “साझा शैक्षणिक एवं शोध कार्यक्रम”- एन्जैलो डी क्यूरोज, मिनिस्टर/ उच्चायुक्त ब्राजील दूतावास नई दिल्ली

-गुणवत्तापूर्ण  उच्च शिक्षा एवं शानदार विदेशी एक्सपोजर के साथ “राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय” मंच पर प्रभावी उपस्थिति के लिए युवाओं को तराश रहा है वेंकटेश्वरा – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा/नई दिल्ली ।  श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय का एग्रीकल्चर, बायोटेक्नोलॉजी, वेटेनरी साइंस, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग, फार्मेसी विषयों पर ब्राजील के साथ “शैक्षणिक अनुबंध” हो गया। इस आशय की जानकारी आज यहाँ नई दिल्ली स्थित ब्राजील दूतावास में “साझा शैक्षणिक अनुबंध” पर सहमति होने के बाद श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी एवं ब्राजील के उच्चायुक्त एन्जैलो डी क्यूरोज ने संयुक्त रूप से दी।|

मंगलवार को ब्राजील के साथ हुए इस शैक्षणिक करार के बारे में बताते हुए समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरी के आधिकारिक प्रतिनिधि एवं प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने बताया कि इस “शैक्षणिक एवं शोध अनुबंध” के तहत दोनों देशों के शिक्षक एवं विद्यार्थी संयुक्त रूप से एक दुसरे के देश में सेमिनार/ वर्कशॉप एवं नियमित कक्षाओं के रूप में एडवांस तकनीक व् नवाचारों के लिए मिलकर काम करेंगे। वही दूसरी ओर ब्राजील के उच्चायुक्त एन्जैलो डी क्यूरोज ने कहा कि हमे भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक समूह वेंकटेश्वरा के साथ जुड़कर बहुत प्रसन्नता हो रही है । हम विभिन्न पाठ्यक्रमों विशेष रूप से एग्रीकल्चर एवं बायोटेक्नोलॉजी  व् फार्मेसी के क्षेत्र में मिलकर काम करेंगे। 

-ब्राजील जैसे अतिमहत्वपूर्ण देश के साथ शैक्षणिक करार होने पर समूह चेयरमैन डा. सुधीर गिरि को शैक्षणिक एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगो ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।| उनको बधाइयां देने वालो में भारत सरकार की सलाहकार शालिनी सिंह, संजय अग्रवाल, गौरी मीडिया समूह के चेयरमैन डा. ललित भारद्वाज, डा. सुनील जिंदल, प्रधान सलाहकार प्रो. वीपीए अरोड़ा, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो. पीयूष पांडेय, सीईओ अजय श्रीवास्तव, डा. एच पी. सिंह, डा. राजेश सिंह, डा. दिव्या गिरधर, डा. आशुतोष, डा. योगेश्वर सिंह, प्रो.टी.पी. सिंह, डा. अतुल वर्मा एवं मेरठ परिसर से निदेशक डा. प्रताप, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि रहे ।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!