समाजसेविका नीता महेश्वरी ने सर्दी से ठिठुरते पचास जरुरतमंदों को दिए कंबल
अमरोहा में मकर संक्रांति के पर्व पर किया पुनीत कार्य, सर्वत्र हो रही प्रशंसा

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को घरों में दुपके हुए देखा जा सकता है। बुजुर्ग, विकलांग तथा असहाय लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को देखते हुए गरीबों के सुख-दुख में साथ रहने वाली समाजसेविका नीता महेश्वरी और आलोक महेश्वरी ने पचास गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
समाजसेविका नीता महेश्वरी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर गरीब परिवार के लोगों के बीच मकर संक्रांति मना कर अपने निजी खर्च से पचास गरीब लोगों को कंबल वितरण किया है। जरूरत पड़ी तो आगे भी जरूरतमंद लोगों को ज्यादा से ज्यादा कम्बल मुहैया कराएंगी। नीता महेश्वरी ने समाज में एक मिसाल और अच्छा संदेश दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष अधिक ठंड पड़ रही है। इसके कारण गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नीता महेश्वरी ने कहा कि निर्बल,बीमार,बृद्ध, दिव्यांग व गरीबों की सेवा से बढ़कर दुनिया में कोई धर्म नहीं है। हमारे धर्मग्रंथों में भी कहा गया है कि किसी के अंत:करण से निकली दुआ या बद्दुआ दोनों का असर अवश्य होता है। हम सेवा के बल पर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। वहीं उनका तिरस्कार करने से जो बद्दुआ मिलती है उसके लिए बाद में कोई प्रायश्चित का रास्ता भी नहीं होता। उसे इसी जीवन काल में खुद को ही भोगना पड़ता है। उन्होंने सभी सक्षम ब्यक्तियो को जरूरतमंदो की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान भी किया है।



