अमरोहाउत्तरप्रदेश

यदि किसान परेशान हुए तो कार्यवाही को तैयार रहें अधिकारी 

अमरोहा में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने किसान दिवस में सुनीं किसानों की शिकायतें , गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने साफ कहा कि किसान इस देश के अन्नदाता हैं। इसलिए उन्हें परेशान नहीं किया जाए। खास तौर से बिजली विभाग में। उन्होंने चेतावनी भरने लहजे में कहा कि यदि किसान बंधु परेशान हुए तो संबंधित अधिकारी अथवा कर्मचारी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

बुधवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। यहां जनपद से आये किसान बंधुओ ने बिजली, सड़क, चकबंदी, बैंक,  मंडी, स्टांप सहित अन्य संबंधित विभागों की शिकायतों को एक-एक करके जिलाधिकारी के समक्ष रखा। किसान बन्धुओ के विद्युत विभाग के खराब मीटर, अधिक बिल व मीटर समय से न लगाए जाने संबंधित शिकायतों पर अधिशासी अभियंता विद्युत खंड को निर्देशित करते हुए कहा कि आवेदन प्राप्त होने के पश्चात मीटर लगाए जाने की जो समय सीमा निर्धारित है। उसमें हर हाल में मीटर लग जाएं व खराब मीटर सही कराए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं की जानी चाहिए । कहा कि खराब मीटर और नए मीटर लगाए जाने संबंधी जो भी आवेदन आए हुए हैं। लंबित हैं, उन पर प्राथमिकता के साथ कार्य हो। मीटर लगाए जाने में पैसे लिए जाने संबंधी शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा की इस कार्य मे दोषी कार्मिको  पर प्रभावी कार्यवाही करें। कंही पर भी ऐसी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। किसानों को किसी भी स्थिति में परेशानी का सामना ना करना पड़े।चकबन्दी  संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकता से कार्यवाही कराने के निर्देश बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी को दिया । कहा कि किसी भी किसान के साथ गलत न हो । खराब सड़को के सम्बंध में जिलाधिकारी ने  मौके पर निरीक्षण कर सम्बन्धित मार्गों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये।  मंडी संबंधी प्राप्त शिकायत पर जिलाधिकारी ने मंडी निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि अनाज की रेट लिस्ट लगाया जाए और उसके हिसाब से ही अनाज की खरीदारी की जाए । इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, उपनिदेशक कृषि, अधीक्षण अभियंता विद्युत, अधिशासी अभियंता विद्युत   सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी और किसान यूनियन के पदाधिकारी प्रतिनिधि और किसान बन्धु  मौजूद रहे ।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!