अमरोहाउत्तरप्रदेश
इनर व्हील क्लब अमरोहा द्वारा तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का भव्य आयोजन
क्लब अध्यक्ष मंजू गोयल को गोल्डन कॉलर पहनाकर किया सम्मानित

नवनीत अग्रवाल
इनर व्हील क्लब अमरोहा द्वारा तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह का सोमवार को भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन एसोसिएशन की अध्यक्षा सुनीता जैन एवं जिलाध्यक्ष विशाल प्रिया टंडन के सानिध्य में किया गया । आयोजन में समाज के उत्थान हेतु 3 मेगा प्रोजेक्ट कराए गए। पहला प्रोजेक्ट में 11 व्हील चेयर, दूसरे प्रोजेक्ट में 101 शाल और तीसरे प्रोजेक्ट में एक स्कूल के एक क्लास का पूरा फर्नीचर एवं पूरे स्कूल की स्टेशनरी प्रदान करके अपने प्रोजेक्ट को सफल बनाया गया। क्लब की गोल्डन जुबली के उपलक्ष में क्लब अध्यक्ष मंजू गोयल को गोल्डन कॉलर पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रांतो की नृत्य के रूप में सदस्यों द्वारा एक अनोखी प्रस्तुति भी प्रस्तुत की गई ।बाहर से आए हमारे पूर्व चार्टर्ड मेंबरों ने जिन्होंने 1975 में इसकी स्थापना की थी, कार्यक्रम में आकर शोभा बढ़ाई । क्लब के सभी मेंबरों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अथक योगदान किया। इस मौके पर अंजुला अग्रवाल, सचिव राखी देवल, शर्मिला गुप्ता, इंदु अग्रवाल, लता जैन, रीना माथुर, डॉ सीमा अग्रवाल, स्वाति सिंह, सौम्या अग्रवाल, ममता गोयल, डॉ. हर्षिता, सुप्रिया, दीपाली जैन, कुमकुम माथुर, सीमा जैन, बेला जैन, अंजू अग्रवाल, शेफाली शर्मा, पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि जैन, अनामिका, प्रीति बादल, निधि माहेश्वरी, आशा अग्रवाल, नीरु जैन ने आदि मौजूद रहीं।