उत्तरप्रदेशपीलीभीतबदायूंबरेलीशाहजहाँपुर

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बहुत अच्छी सुविधाः मुख्य अभियंता 

सर्किट हाउस में भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार और चीफ इंजीनियर ज्ञान प्रकाश ने सुनीं उपभोक्ताओं की शिकायतें, त्वरित कराया समाधान

-स्मार्ट मीटर की समस्याएं लेकर बड़ी संख्या में पहुंचे उपभोक्ता, महिलाओं ने की बिल गड़बड़ी की शिकायत, यहां से संतुष्ट होकर वापस लौटीं

नवनीत अग्रवाल 

बरेली। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन मध्यांचल विद्युत वितरण मंडल बरेली की ओर से सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में स्मार्ट मीटर और बिजली समस्याओं को लेकर भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार की अध्यक्षता में जन सुनवाई की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे। यहां स्मार्ट मीटर की समस्याएं सबसे ज्यादा सामने आईं, समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि स्मार्ट मीटर सुविधा जनक है। इसके व्यापक प्रचार प्रसार की जरूरत है। वहीं चीफ इंजीनियर न कहा कि उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर भविष्य के लिए बहुत अच्छी सुविधा है। कुछ खामियां हैं उन्हें बहुत जल्द दूर किया जा रहा है।

सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें सबसे अधिक आईं। इसके लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के साथ ही स्मार्ट मीटर कंपनी के अधिकारियों ने त्वरित मिलकर समाधान कराया। अधिकांश समस्याएं लोगों की बार-बार अधिक रुपये कटने की थीं। किसी ने यह भी कहा कि उनका स्मार्ट मीटर बहुत तेज भाग रहा है। अधिक यूनिट फूंक रहा है। अधिकांश उपभोक्ताओं के फोन नंबर अपडेट नहीं होने की शिकायतें थीं। महिलाओं ने अपने घर से स्मार्ट मीटर हटाकर पुराना मीटर लगाने की भी मांग की। आक्रोशित महिलाओं को समझाकर संतुष्ट किया गया। सांसद ने कहा कि अगर उपभोक्ता प्रीपेड मीटर नहीं लगवाना चाह रहा है तो कहीं भी प्रीपेड मीटर नहीं लगाया जाए। उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उनकी समस्याओं को गंभीरता के साथ सुना जाए और समाधान कराया जाए, ताकि उन्हें बार-बार बिजली दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ें।

चीफ इंजीनियर ने स्मार्ट मीटर के बारे में कहा कि उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रतिदिन कितनी बिजली यूज कर रहे हैं यह भी इससे पता चलता है। आप अपने घर में बिजली का उपयोग कम कर सकते हैं, इससे बिल में कटौती हो सकती है। एक किलोवाट के कनेक्शन धारकों के लिए माइनस में धनराशि पहुंचने पर भी कनेक्शन नहीं कटा जाएगा। रविवार को कनेक्शन नहीं कटेगा। उपभोक्ता जागरूक होकर पहले स्मार्ट मीटर के बारे में समझें। उनकी समस्याएं सुनने के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में हमारी टीम सभी कार्यालयों पर सब स्टेशनों पर मौजूद रहती है। इस दौरान अधीक्षण अभियंता, सभी अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारियों के साथ ही। नगर निगम पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!