अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में 26 जुलाई को भव्यात्मक रूप में मनाएंगे  श्री दक्ष प्रजापति जयंती 

प्रजापति समाज की बैठक में आयोजन समिति का गठन,डा. उत्तम सिंह प्रजापति बने अध्यक्ष 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में प्रजापति समाज की बैठक में सृष्टि निर्माता ब्रह्मा जी के मानस पुत्र एवं प्रजापति समाज के आराध्य भगवान श्री दक्ष प्रजापति जी की जयंती 26 जुलाई को नगर पालिका परिषद गजरौला में अत्यंत भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक रूप में आयोजित किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। श्री दक्ष प्रजापति जयंती आयोजन समिति का गठन कर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा डा. उत्तम सिंह प्रजापति को सर्वसम्मति से कार्यक्रम का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

रविवार को गजरौला में रेलवे स्टेशन रोड स्थित श्री शिव मंदिर में हुई बैठक में डा. उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि भगवान श्री दक्ष प्रजापति जयंती केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि प्रजापति समाज की संस्कृति, परंपरा, एकता, सामाजिक चेतना और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जयंती समारोह को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जाएंगी। शोभायात्रा, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं समाजसेवियों का सम्मान समारोह, महिला एवं युवा सम्मेलन तथा सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रजापति समाज सदैव राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से आह्वान किया कि वे इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करें। जिससे गजरौला की धरती से पूरे प्रदेश एवं देश में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का संदेश पहुंचे।

इस अवसर पर विजय सेठ, उमेश कुमार प्रजापति, रजनीश कुमार प्रजापति, प्रजापति सचिन प्रधान, सुरेश कुमार, उमेश कुमार सेठ जी, कारीगर विजयपाल सिंह, डालचन्द प्रजापति, नीरज कुमार प्रजापति, सुरेश कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!