अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में सपना प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह 28 को

अमरोहा  जनपद में यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत तथा सीबीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। अमरोहा जनपद में प्रजापति समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने एवं शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सपना प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का  आयोजन रविवार 28 जून को आदर्श बैंक्वेट हॉल गजरौला में किया जाएगा।

रविवार को गजरौला में आदर्श बैंक्वेट हाल में हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ  के प्रदेश महासचिव नवनीत कुमार गोला ने बताया कि समारोह में अमरोहा  जनपद में यूपी बोर्ड में 70 प्रतिशत तथा सीबीएसई बोर्ड में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। समिति ने समाज के लोगों से अपील की है कि अपने क्षेत्र के योग्य छात्र-छात्राओं के अंकपत्र मोबाइल नंबर एवं पूर्ण पता निर्धारित तिथि 25 जून तक ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराएं ताकि प्रतिभाओं का सही चयन किया जा सके और अधिक से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कई प्रमुख पदाधिकारी समाजसेवी एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।  आयोजन समिति के अनुसार समारोह के माध्यम से शिक्षा प्रतिभा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। इस मौके पर विजय प्रजापति, उमेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, रजनीश प्रजापति डाल चंद प्रजापति, शीश राम प्रजापति, इंद्रपाल गोला, मदनपाल सिंह, उत्तम प्रजापति, कैलाश , कावेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र प्रजापति, पुष्पराज प्रजापति, सुनील प्रजापति, हर्स प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!