अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला में ए जे डी अकेडमी के 39 बच्चों को किया पुरस्कृत

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा ने छात्रों को समझाया शिक्षा का महत्व 

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में स्थित  ए जे डी अकेडमी के प्रतिभाशाली छात्रों का अन्य सरकारी स्कूलों में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मंडी धनौरा के विधायक राजीव तरारा रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षित बन जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए।

रविवार को  राम बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा द्वारा 39 बच्चों को सम्मानित किया गया। विधायक राजीव तरारा ने बच्चों के अभिभावकों और बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का जीवन में बहुत अधिक महत्व है।  इससे पूर्व विधायक राजीव तरारा का स्वागत किया गया। उन्हें प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।
इस अवसर पर ह्यूमन राइट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एल सी गहलोत, भाजपा के गजरौला मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल, सतवीर सिंह, अकेडमी के संस्थापक त्रिलोक सिंह, प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार, डायरेक्टर सरिता देवी, प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ,  अभिभावक व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!