अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

शिवी तथा भारत सिंह चाहल रहे वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के एथलीट ऑफ द ईयर 


नवनीत अग्रवाल
अमरोहा।  जनपद के गजरौला में स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2023 का रंगारंग कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी एवं निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने एसडीएम राजीव राज, स्कूल के चेयरमैन जीबी सिंह, एमडी चौधरी वीरेंद्र सिंह, निदेशक पुनीत सिंह, आयुष चौधरी, प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी और कॉर्डिनेटर साक्षी सिंह के संग विजेता खिलाड़ियों में से चयनित छात्र भरत सिंह चहल एवं छात्रा शिवि डागर को चैंपियन ऑफ द चै​पियन की ट्राफी देकर सम्मानित किया।  स्कूल परेड का नेतृत्व हेड ब्वाय हर्षदीप औलख एवं हेड गर्ल मानसी ढिल्लो ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलकूदों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के संग ही शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की ​विशेषता यह रही कि यहां मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव राज के संग ही विशिष्ट अतिथि जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड एवं निदेशक जनसंपर्क के साथ ही अन्य अतिथि एवं अभिभावक कार्यक्रम के समापन तक कई घंटे वहीं डटे रहे। एसडीएम राजीव राज और जुबिलेंट के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने तो यहां तक कह डाला कि इस कार्यक्रम को देख उन्हें अपना बचपन याद आ गया। वहीं स्कूल के चेयरमैन जीबी सिंह तीन वर्ष पूर्व कोरोना काल में शुरु हुए इस स्कूल के अब तक के सफर के संबंध में बताते हुए भावुक हो उठे और बोलते-बोलते उनके आंसु छलक उठे। उन्होंने इसकी सफलता का सारा श्रेय स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिया।प्रधानाचार्य धर्मेंद्र चतुर्वेदी  ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया कि हमारे स्कूल को सीबीएसई द्वारा फिट इंडिया स्कूल के रूप में सम्मानित किया गया है। कवियत्री मधु चतुर्वेदी ने बताया कि खेल और जीवन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मुख्य अतिथि एसडीएम राजीव राज ने कहा कि छात्रों पर जब अध्यापक की डांट पड़े तो अभिभावकगण बुरा ना मानें। अध्यापक एक मूर्तिकार है। वह अपने विद्यार्थी को बेस्ट बनाने का प्रयास करता है। जु​बिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हितेंद्र अवस्थी ने स्पोर्ट्स मीट के इतने बड़े स्तर पर आयोजित होने पर बधाई दी। समापन समारोह के दौरान बच्चों द्वारा 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, कबड्डी , रिले दौड़, रस्साकसी और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा आठ की छात्र छात्राओं में सिंपल 100 मीटर रेस में अदिति गुप्ता और भरत सिंह चाहल पहले स्थान पर,  यशवी चौधरी और जतिन दूसरे स्थान पर एवं गुंजन राजपूत और प्रभु शुक्ला तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा नौ के छात्र छात्राओं की 100 मीटर सिंपल रेस में हिमांशी और लकी चौहान पहले स्थान पर,  आदिति श्रीवास्तव और हर्षदीप औलख दूसरे स्थान पर तथा तनिष्का और निखिल तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में कक्षा 6 के छात्र छात्राओं में यशी और देव पहले स्थान पर,  अवंतिका और नैतिक दूसरे स्थान पर एवं राही शर्मा और मयंक चौधरी तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा सात के छात्र-छात्राओं की 400 मीटर रेस में पहले स्थान पर शिवी और प्रिंस, दूसरे स्थान पर पाखी और विशाल एवं तीसरे स्थान पर मनप्रीत और मयंक रहे। हाउसवाइज कबड्डी प्रतियोगिता में आर्यभट्ट हाउस में निखिल, प्रभु शुक्ला, आर्यन, विनीत कौशिक, निशान और प्रिंस प्रथम स्थान पर,  भास्कर हाउस के विद्यार्थी दूसरे स्थान पर रहे। टग ऑफ वार में छात्रो में आर्यभट्ट हाउस तथा छात्राओं में भास्कर हाउस विजयी रहे। वार्षिक स्पोर्ट्स मीट के एथलीट ऑफ द ईयर शिवी तथा भारत सिंह चाहल रहे।एसआरएस विद्यालय में पधारे सभी माननीय अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन प्रकट किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश प्रधान, तेजपाल सिंह, एडवोकेट राजीव शुक्ला, रामरतन सिंह, तेजवीर सिंह अलुना, बीडीसी महेश सिंह, समस्त स्टाफ, सदस्य तथा अभिभावक और विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।  

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!