अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गौशाला में अव्यवस्थाएं देख डीएम राजेश कुमार त्यागी हुए खफा, एनजीओ सचिव से मांगा स्पष्टिकरण

– ब्लाक गंगेश्वरी के गांव गुरेठा में वृहद नंदी विहार गौशाला का किया औचक निरीक्षण

– भूसे में हरा चारा, खली-चोकर का मिश्रण नहीं मिलने पर संबंधितों को लगाई फटकार

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने वृहद नंदी विहार गौशाला गुरेठा विकासखंड गंगेश्वरी का निरीक्षण किया। 

जिलाधिकारी ने गौशाला में पानी की व्यवस्था, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण, खली-चोकर, भूसे की उपलब्धता सहित अन्य  व्यवस्थाओं का जायजा  लिया । भूसे के साथ हरा चारा और खली-चोकर ना मिला पाए जाने पर गौशाला NGO सचिव का स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश दिए।

​रविवार को डीएम राजेश कुमार त्यागी गौशाला पहुंचे तो वहां अव्यवस्थाएं देख काफी खफा हुए। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश उप जिलाधिकारी हसनपुर को दिए । जिलाधिकारी ने कहा कि भूसे के साथ हरा चारा और खली-चोकर अवश्य मिलाकर दिया जाना चाहिए । कोई भी पशु बीमार होता है तो समय से इलाज उसका हो जाए यह सुनिश्चित करें । गौशाला NGO सचिव पर  कड़ी नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित करते हुए कहा कि सही से काम करें अन्यथा आपको अलग रास्ता दिखाया जाएगा। आपका कार्य संतोषजनक नहीं दिख रहा है। सुधार करें । कहा कि गर्मी का समय है, पशुओं को समय-समय पर पानी व्यवस्था अवश्य होनी चाहिए। पशुओं को निकाल कर छांह में बांधा जाए ।  इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हसनपुर, तहसीलदार हसनपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं गौशाला के संरक्षक मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!