अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

श्री वेंक्टेश्वरा में विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं वर्ल्ड स्किन डे धूमधाम से मनाया

– पांच दिवसीय “हेल्थ अवेयरनैस वीक” का हुआ समापन
– स्वास्थ्य जागरूकता रैली, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगोष्ठी, नशामुक्त भारत एवं कन्या भ्रूणहत्या निषेध को लेकर नुक्कड़ नाटिका, क्विज कंपटीशन, हस्ताक्षर अभियान समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन
– प्रधानमंत्री के शानदार वैश्विक नेतृत्व मे आज देश में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच हुई सुनिश्चित – डा. सुधीर गिरि, संस्थापक अध्यक्ष, वेंक्टेश्वरा समूह
– अच्छा स्वास्थ्य सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि, प्रधानमंत्री का “स्वस्थ भारत” का सपना सच करने के लिए प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी – डा. राजीव त्यागी, प्रतिकुलाधिपति श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान
– वेंक्टेश्वरा के मेडिकल स्टूडेंट्स गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य के बारे मे कर रहे हैं जागरूक – डा. आईबी राजू मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, विम्स
– वेंक्टेश्वरा समूह शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में “ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र” स्थापित कर गरीबों को दे रहा है निशुल्क उपचार – डा. एचपी सिंह, सीईओ विम्स
नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। वेंक्टेश्वरा संस्थान के डा. सीवी रमन सभागार में “हेल्थ अवेयरनेस वीक” के समापन समारोह का शुभारंभ समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, डीन डा. अतुल वर्मा, डीन एकेडमिक डा. संजीव भट्ट, डा. रोहन त्यागी आदि ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। विश्व स्वास्थ्य दिवस (2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक) के अवसर पर वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंसेस  एवं वीजीआई मेरठ के संयुक्त तत्वावधन में पांच दिवसीय (2 अप्रैल से 7 अप्रैल तक) “हेल्थ अवेयरनेस वीक” का रविवार को समापन हो गया। इस हेल्थ अवेयरनेस वीक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगोष्ठी, पोस्टर प्रदर्शनी, गुप्त एवं चर्मरोग की सटीक जांच एवं प्रभावी उपचार, नशा मुक्त भारत एवं भ्रूण हत्या निषेध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को समूह चेयरमेन डा. सुधीर गिरि ने प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी के साथ मिलकर स्मृति चिन्ह एवं सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया। समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज अन्तोदय तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच स्थापित हो चुकी है। आइये हम सब मिलकर प्रधानमंत्री  के ‘‘स्वस्थ भारत‘‘ के सपने को साकार करने में अपना प्रभावी योगदान दें।
प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार की “आयुष्मान भारत” जैसी शानदार स्वास्थ्य योजनाओं से आज गरीब आदमी भी लाखों रुपये का महंगा इलाज/ ऑपरेशन बिल्कुल मुफ्त करा सकते हैं।
इस अवसर पर सीईओ अजय श्रीवास्तव, हॉस्पीटल सीईओ एचपी सिंह, एमए चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आईबी राजू, कुलपति डा. एके शुक्ला, कुलसचिव पीयूष पाण्डेय, डा. प्रज्ञा कुशवाह (एचओडी), डा. रोहन त्यागी, डा. अर्जुन पोसवाल, डा. दिक्षा अग्रवाल, डा. जूही कैथवास, डा. अनूप तिवारी, डा. सोहेल अहमद, डा. मनिक त्यागी, डा. प्राची त्यागी, डा. दिव्या गिरधर, डा. राजेश सिंह,  मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, डा. बीएस त्यागी, डा. सीमा गुप्ता, डा. शालिनी गुप्ता, डा. राहुल शर्मा, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि उपस्थित रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!