अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

गुणवत्ता में न आए कमी इसलिए प्रधान रहते हैं हर साइट पर

अजय गर्ग
बुगरासी (बुलंदशहर)। क्षेत्र के गांव बरहाना में हुए विकास कार्यों में ग्राम प्रधान ने गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया है। यही कारण है कि काम कितना भी छोटा हो लेकिन ग्राम प्रधान मौके पर उपस्थित रहकर ही काम कराते हैं। अब तो दो करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं।
गांव बरहाना में वर्तमान प्रधान ने अब तक दो करोड़ के विकास कार्य अपनी ही देख-रेख में कराए हैं। किसी गली में सड़क का काम हो या फिर कहीं लाइट लगाई जा रही हो, ग्राम प्रधान संजीव त्यागी उर्फ टीटू प्रधान हमेशा ही साइट पर उपस्थित रहते हैं। मौके पर मौजूद रहकर काम कराने से ग्रामीण भी संतुष्ट हैं और विकास कार्य भी पूर्ण गुणवत्ता के साथ कराए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान संजीव त्यागी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी से 98 लाख का विकास कार्य हुआ है जिसे देखरेख में ही कराया गया है। इसके अतिरिक्त तकरीबन एक करोड़ के विकास कार्य ग्राम पंचायत से कराए गए हैं। सीसी रोड, नाली, लाइटिंग आदि सभी विकास कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ कराए गए हैं। विकास कार्य के लिए ग्रामीणों से भी राय ली जाती है। सभी ग्रामीणों के हित को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!