अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

25 उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं इंटर कालेजों के शिक्षकों का विज्ञान प्रयोगशाला प्रशिक्षण शुरू 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा।  जनपद के गजरौला में जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड एवं जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन द्वारा अगस्त्या फाउंडेशन बैंगलूरू के सहयोग से 24 उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं इंटर कालेजों में साइंस लैब की स्थापना की जानी है। इसके लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन कर शिक्षकों को साइंस लैब किट प्रदान की गईं।

सोमवार को गजरौला में नाईपुरा स्थित जुबिलेंट भरतिया फाउंडेशन के ट्रेनिंग सेंटर में आरंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जुबिलेंट इंग्रेविया लिमिटेड के यूनिट हेड हितेंद्र केशव अवस्थी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अपने संबोधन में श्री अवस्थी ने कहा कि जुबिलेंट क्षेत्र में विकास के साथ ही शिक्षा को भी बु​लंदियों पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट स्कूल-कालेजों में साइंस लैब स्थापित करने जा रही है। इससे ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जुबिलेंट प्रबंधन का नजरिया है कि शिक्षा के बगैर विकास अधूरा है। इसी क्रम में जुबिलेंट द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए जा रहे हैं। यहां अगस्त्या फाउंडेशन बैंगलूरू से आए नागराज, वेंक्टेश एवं सुधाकर शिक्षकों को चार दिवसीय प्रशिक्षण देंगे। जुबिलेंट में सीएसआर कार्यक्रम अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि इन शिक्षकों को साइंस किटें भी प्रदान की गई हैं। लर्निंग बाई डूइंग की तर्ज पर कार्य किया जाएगा। प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत 25 चयनित उच्च प्राथमिक स्कूल एवं इंटर कालेजों में विज्ञान प्रयोगशाला की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर शिक्षक दीपांक, यशपाल सिंह,सौम्या, पूजा रवि, राखी गुप्ता, श्वेता सक्सेना आदि के साथ ही जुबिलेंट में सीएसआर की श्रेया वर्मा, बूंदी सिंह, नवनीत ग्रेवाल, विशाल गौरव आदि भी मौजूद रहे। वहीं जुबिलेंट में निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित ने बताया कि ग्रामीण परिवेश के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पाती है। ऐसे में जुबिलेंट की यह विज्ञान प्रयोगशाला इनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!