अमरोहाअमेठीअम्बेडकर नगरअलीगढ़आगराआजमगढ़इटावाउत्तरप्रदेशउन्नावएटाऔरैयाकन्नौजकानपुरकानपुर देहातकासगंजकुशीनगरकौशाम्बीखीरीगाजियाबादगाज़ीपुरगोंडागोरखपुरगौतम बुद्ध नगरचंदौलीचित्रकूटजालौनजौनपुरझाँसीदेवरियापीलीभीतप्रतापगढ़प्रयागराजफतेहपुरफर्रुखाबादफिरोजाबादफैजाबादबदायूंबरेलीबलरामपुरबलियाबस्तीबहराइचबागपतबांदाबाराबंकीबिजनौरबुलंदशहरमऊमथुरामहाराजगंजमहोबामिर्जापुरमुजफ्फरनगरमुरादाबादमेरठमैनपुरीरामपुररायबरेलीलखनऊललितपुरवाराणसीशामलीशाहजहाँपुरश्रावस्तीसंत कबीर नगरसंत रविदास नगरसम्भल (भीम नगर)सहारनपुरसिद्धार्थ नगरसीतापुरसुल्तानपुरसोनभद्रहमीरपुरहरदोईहाथरस (महामाया नगर)हापुड़

17 अप्रेल को धूमधाम से मनाएंगे सैन महाराज की जयंती

नवनीत अग्रवाल

आल इंडिया सैन जी महासंघ ट्रस्ट की 145वीं बैठक महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष मनोहर खोंडे की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस  द्वारा हुई। जिसका संचालन राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी लाल सैन ने किया।  बैठक में सैन जयंती मनाने तथा संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया। 

रविवार को हुई बैठक में ट्रस्ट के संस्थापक एम एस ठाकुर ने कहा कि सैन महाराज जी की जयंती 17 अप्रैल को है।  ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सैन ने कहा मध्य प्रदेश के जितने भी सैन समाज के छोटे बड़े संगठन हैं यदि सब एक साथ मिलकर बांधवगढ़ में सैन जी महाराज की जयंती मनाते हैं तो इससे समाज को मजबूती मिलेगी । इस संबंध में शीघ्र ही समस्त संगठन प्रमुखों के साथ एक बैठक भोपाल में करके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारीलाल सैन ने कहा कि समाज में सुधार की प्रक्रिया लगातार चलती रहने के साथ संगठन की मजबूती के लिए भी प्रयासशील रहना चाहिए।  इसी प्रक्रिया में बालकिशन सैन  निवासी सागर मध्यप्रदेश को ट्रस्ट का मध्य प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  उत्तर प्रदेश में अमरोहा जनपद के गजरौला निवासी  राष्ट्रीय महासचिव मनमोहन सिंह सैन ने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। यदि हम स्वयं में में बदलाव कर लेते हैं तो समाज में स्वयं ही बदलाव हो जाते है। समय समय पर जरूरत पड़ने पर एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए। 

मनोहर खोंडे ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रदेश स्तर का कार्य विशेषकर सैन जयंती मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू श्रीवास के नेतृत्व में होना चाहिए। मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू ने सभी का धन्यवाद किया तथा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य करने की बात कही।  इस अवसर पर डा. श्रीओम,राजकुमार गवली,मांगेराम सैन,सुंदर सिंह सैन, सुमन श्रीवास्तव,नीलम श्रीवास्तव,राजेंद्र कुमार,बालकिशन सैन, सी पी सिंह,महेश कुमार,राजेंद्र नागरकर,सोपान सेजवाल, चित्ते  (नाभिक संघ) भरत सिद्धार्थ,अमित कुमार,राजकुमार आदि ने विचार व्यक्त किए।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!