School of Life Education (S.O.L.E.) करेगा नववर्ष कैलेंडर का भव्य लॉन्च
मुख्य वक्ता होंगे डिप्टी कमिश्नर हाउसिंग मांगेराम चौहान, विशिष्ट वक्ता होंगीं डा.नीति तोमर

नवनीत अग्रवाल
नई दिल्ली। शिक्षा के जीवन से जुड़े आयामों को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने के उद्देश्य से School of Life Education (SOLE) द्वारा नववर्ष कैलेंडर लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रेरणादायक पहल धर्मार्थ समर्पण न्यास की ओर से की जा रही है, जिसे A.R.K Studio द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है।

इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में डिप्टी कमिश्नर हाउसिंग मांगे राम चौहान मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं शिक्षा और जीवन मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली लाइफ कोच व एजुकेशनिष्ट सीमा वशिष्ठ तथा “कानून का कायदा” के संचालक, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी वीरेंद्र पुंज ,डॉक्टर नीति तोमर समाजसेवी विशिष्ट वक्ता के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

इस कार्यक्रम में इवेंट इंडस्ट्री, फिल्म जगत, समाज सेवा, शिक्षा एवं मीडिया जगत से जुड़े अनेक माननीय एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
हाउस ऑफ illusion कैफे, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली में होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के जीवन से जुड़े विभिन्न आयामों पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के विचारों को जानना, उन्हें साझा करना तथा एक साझा मंच पर लाकर संवाद और सकारात्मक विमर्श को बढ़ावा देना है। School of Life Education का यह प्रयास शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उसे व्यक्ति और समाज के जीवन मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक कदम है।
बता दें कि मांगेराम चौहान पर्यावरण प्रेमी भी हैं और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य करते रहते हैं।



