गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर हुआ आयोजन

नवनीत अग्रवाल
अमरोहा। गजरौला के रमाबाई अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय भाषण, निबंध व एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्रओं के नामों की घोषणा की गई। इन्हें 25 दिसंबर को डीएम निधि गुप्ता वत्स द्वारा अमरोहा में सम्मानित किया जाएगा।

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एमए गौरी ने किया। प्राचार्य ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि वे विचारों की ऊंचाई, संवाद की मर्यादा और राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे। कार्यक्रम संयोजिका डा. श्वेता अग्रवाल ने भी अटल जी के जीवन वृत पर बिंदूवार प्रकाश डाला।

भाषण प्रतियोगिता में अमरोहा जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्रओं, निबंध प्रतियोगिता में जनपद अमरोहा की सभी तहसीलों के कक्षा 08 से 12 तक के जबकि एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सभी युवा छात्र-छात्रओं ने प्रतिभाग किया। परिणामों के अनुसार भाषण प्रतियोगिता में जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज अमरोहा प्रथम स्थान पर रहा, जबकि द्वितीय व तृतीय स्थान पर रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय रहा। एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर की छात्र नंदिका राव, अनेकांत डिग्री कॉलेज की छात्र श्रेया सिंह तोमर व रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की छात्र आरती गिरि तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में एकेके इंटर कॉलेज अमरोहा के छात्र अर्शी प्रथम, श्री राम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर के छात्र अदनान द्वितीय व राजकीय इंटर कॉलेज मिटठेपुर कलां अमरोहा के छात्र नूरैन तृतीय स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता में सीमा रानी, राजीव सिंह, सतीश कुमार शर्मा, डा. वीरेन्द्र कुमार शुक्ला, कुलदीप सिंह, अविनाश कुमार, मोहम्मद मुसीस, कविता शर्मा, ब्रिजेश कन्नौजिया ने निर्णायक की भूमिका निभाई। रमाबाई अंबेडकर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्रवक्ता डा.अजीता रानी, कार्यक्रम सह-संयोजिका डा.नेहा अग्रवाल, डा.मनमोहन वर्मा, डा.अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।



