अमरोहाउत्तरप्रदेशबिजनौर

ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की बिजनौर जिला कार्यकारिणी का गठन

नजीबाबाद में संपन्न बैठक में धूम सिंह प्रधान को संरक्षक और कपिल ठाकुर को जिलाध्यक्ष का दायित्व

मनमोहन ​सिंह सैन

बिजनौरा। नजीबाबाद में आयोजित ऑल इंडिया सेन जी महासंघ ट्रस्ट की बैठक में जिला बिजनौर की नई कार्यकारिणी गठित की गई। संयोजक संरक्षक धूम सिंह प्रधान तथा जिलाध्यक्ष कपिल ठाकुर को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष अशोक कुमार,जिला जिला महासचिव ओंमकार सिंह,  जिला सचिव अनिल ठाकुर,  अध्यक्ष मास्टर बलवंत बलवंत, जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रमेश को दी गई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन का फूल मालाओं से स्वागत किया। बैठक में सभी को ट्रस्ट के प्रति निष्ठा रखने की शपथ दिलाई गई। ट्रस्ट के राष्ट्रीय संस्थापक एमएस ठाकुर ने समाज के लिए सेन विकास निधि योजना का विस्तार रूप से वर्णन किया और अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।

नव नियुक्त  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन ने कहा कि जनवरी माह में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती 24 जनवरी से फरवरी के प्रथम सप्ताह तक चलेगी। इसको अलग-अलग दिन में अलग-अलग जगह मनाया  जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर,  कुलदीप सिंह , मास्टर बलवंत सिंह, अशोक कुमार, ठाकुर निरंकार आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता धूम सिंह प्रधान ने की और संचालन जिलाध्यक्ष कपिल ठाकुर ने किया।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!