अमरोहाउत्तरप्रदेश

गजरौला के जेवी इंटरनेशनल स्कूल में भी हुआ पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र-छात्राओं को दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

नवनीत अग्रवाल 

अमरोहा। गजरौला में स्थित जेवी इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर गजरौला में सलेमपुर मार्ग पर स्थित जेवी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रबंधक प्रमोद सिंघल एवं प्रधानाचार्य हरीश द्वेदी ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ के संग पौधरोपण किया। उन्हें प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में पेड़-पौधे और हरियाली का महत्व बताया। छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

इस मौके पर शिक्षिका धीरज, बरखा, आयुषी, कुसुम, स्वाति शर्मा, सुहाना, प्रियांशी, सुषमा, स्वाति त्यागी, सीमा यादव, मोनिका,पूजा कश्यप,  हिमांशु, निशांत, जयविंदर सिंह, टीकम सिंह, सुनील सिंह, सोहराब ढिल्लो आदि भी मौजूद रहे।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!