अमरोहाउत्तरप्रदेश

धनौरा में घर-घर जाकर स्वच्छता की अलख जगा रहीं सोनिया

पालिका की स्चच्छता ब्रांड एंबेसडर सोनिया अग्रवाल चला रहीं हैं  जनजागरूकता अभियान

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। पूर्व सभासद,अपराजिता क्लब की अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद मंडी धनौरा की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोनिया अग्रवाल भीषण गर्मी और कड़ी धूप की परवाह किए बगैर धनौरा में डोर टू डोर जाकर स्वच्छता की अलख जगा रही हैं। उनकी इस कार्यशैली की खूब प्रशंसा भी हो रही है।

आप तस्वीरों में ही देख लीजिए। ये तस्वीरें हैं मंडी धनौरा की। जहां पालिका की स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सोनिया अग्रवाल अपनी टीम के संग स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के उद्देश्य से घर-घर जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करती नजर आ रही हैं। इस दौरान वह नगरवासियों से अपील कर रही हैं कि वे सड़क, नाली एवं सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न डालें तथा नगर पालिका की डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था का सहयोग करते हुए अपना कचरा कूड़ा संग्रहण वाहन में ही डालें।

बता दें कि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष भाजपा नेता प्रवीण अग्रवाल की पत्नी सोनिया अग्रवाल समाजसेवा के क्षेत्र में भी हमेशा अग्रणी रहती हैं। सोनिया अग्रवाल कहती हैं कि स्वच्छता एक जनभागीदारी का अभियान है। नगरवासियों के सहयोग और जागरूकता से ही धनौरा को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाया जा सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर स्वच्छ धनौरा के संकल्प को साकार करें और अपने नगर को साफ-सुंदर रखने में सक्रिय योगदान दें।

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!