अमरोहाउत्तरप्रदेश

श्री वेंक्टेश्वरा यूनिवर्सिटी के प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने किया क्रिकेट मैच का शुभारंभ

गजरौला ब्लाक के गांव सलेमपुर गोसाईं में हो रहा है आयोजन

 

नवनीत अग्रवाल

अमरोहा। गजरौला के गांव सलेमपुर गोसाईं में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रति कुलाधिपति राजीव त्यागी  ने फीता काटकर किया। इसके बाद खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच महेशरा एवं सलेमपुर गोसाईं टीम के बीच खेला गया। महेशरा के कप्तान सचिन ने  टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इस बाद पहले ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 189 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी सलेमपुर की टीम ने 12 ओवरों में 9 विकेट खोकर 115 रन की बना पाई। इस दौरान महेशरा ने 74 रनों से जीत दर्ज की।
मैच का परिणाम आने के राजीव त्यागी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव-गली और कूचों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले टूर्नामेंट खिलाड़ियों को आगे बढ़कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करते हैं।
 टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजक  संजीव कुमार, दीपक कुमार, दीपांशु, आदेश, नितिन कुमार, बंटी कुमार, शुभम चौहान, आदेश, शमशाद, अमर आदि मौजूद रहे।

 

Khabardar 24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!